Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts




उमरिया बुलेटिन । पड़वार स्थित रेत भंडारण में राजस्व एवम खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही हाइवा, डग्गी, ट्रैक्टर सहित कई ओवरलोड वाहन टीपी के अभाव में जब्त इसके अलावा पूरे भंडारित क्षेत्र में राजस्व अमले ने भंडारित रेत की नपाई भी की है हालांकि फिलहाल राजस्व अमला भंडारित रेत की अनुमानित रेत भंडारण को लेकर कुछ भी नही कहा है। सूत्र बताते है कि पड़वार स्थित रेत भंडारण में तकरीबन 833 घन मीटर रेत मौजूद है देखना होगा राजस्व अमले की नाप के बाद कितने घन मीटर रेत भंडारित है। इस पूरे मामले में संचालक रामायण तिवारी ने कहा है कि पोर्टल पर सुबह 9 बजे से रात 11 बजे के बीच कभी भी 2 घण्टे के लिए पोर्टल बन्द होने की सूचना थी। जिस वजह से वाहनों को भंडारित स्थल पर लोड किया गया था और पोर्टल खुलने का इंतज़ार किया जा रहा था इसी बीच प्रशासनिक अमले ने कार्यवाही की है। 

             कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन पर कार्यवाही के दौरान अमरपुर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी, तहसीलदार अनुपम पांडेय, आरआई गणेश पांडेय, आरआई शिवमूर्ति सरल सहित खनिज इंस्पेक्टर दिवाकर चतुर्वेदी, खनिज सर्वेयर सोनू श्रीवास समेत आधे दर्जन से अधिक पटवारी मौजूद रहे है।