- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019




अपील: दीपावली के त्यौहार पर मिट्टी के दीपको से करें घर रोशन- कलेक्टर



9575511705
सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले के बेहद संवेदनशील कलेक्टर ललित दाहिमा ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त नगरीय निकायो एवं ग्राम पंचायतो में दूर- दराज से आने वाले कुम्हारों से बाजारो में नगर पालिका, नगर पंचायतो द्वारा किसी प्रकार का बाजार शुल्क न लेने के निर्देश दिए है। इसके साथ साथ शहडोल के समस्त नागरिकों से इस दीपावली खुशियों को बाँटने की मंशा से उन्होंने अपील की है कि दीपावली के पावन त्यौहार में सभी मिट्टी के दीपको को जलाकर दीपोत्सव का त्यौहार मनाएं। मिट्टी के दिए बनाते जा रहे मजदूरों की फिक्र करें इन्हें प्रोत्साहित करें।
किसी शायर ने क्या खूब लिखा है के...
होने दो चरागाँ महलों में क्या हम को अगर दीवाली है।।
मजदूर है हम मजदूर हैं हम मजदूरों की दुनिया काली है।।।
इसके विपरीत जिला प्रशासन के जिम्मेदार द्वारा दीपो के पर्व दीपावली पर दिए बनाते मजदूरों को प्रोत्साहित करते हुए एक बार फिर से संवेदनशील कलेक्टर का पर्याय बन गए हैं। शहर के संभ्रांतजनो लोकप्रिय कलेक्टर की इस अपील की सराहना करते हुए साधुवाद प्रेषित किया है।


शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर...
कृपया शेयर कीजिएऔर सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9575511705, 9009908786, 9425830963
Email 
shahdolbulletin@gmail.com
Info@shahdolbulletin.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad