Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts



Great: 31 को रक्तदान शिविर का आयोजन



शहडोल बुलेटिन। महिला आफिसर्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. रश्मि दाहिमा के नेतृत्व में महिला क्लब के द्वारा स्थानीय राजेन्द्र क्लब, महिला समिति तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को किया गया है।

गौरतलब है कि डॉ. रश्मि दाहिमा ने कहा है कि रक्तदान एक महादान है इससे मनुष्य के जीवन को बचाने में हम सब का सहयोग होगा। जिले वासियों से आग्रह किया है कि सभी जन पूर्ण स्वैच्छा से रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाते हुए रक्तदान करें। 


हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिदंगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हमें इसके महत्व का पता चलता है, उन्होनें आगे कहा कि इस पुनीत कार्य में सब अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान करें।

इस आयोजन के माध्यम से जुडकर आप भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं शहडोल बुलेटिन टीम राहुल तिवारी,  प्रदीप पाण्डेय, मोहम्मद मुनीर की ओर से इस बेहतर आयोजन के लिए आयोजक टीम को साधुवाद।


शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर।।।
संभाग की खबरों में देखिए।।
प्रदेश का एकलौता 05 भाषी लोकल न्यूज़ बुलेटिन।।।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें..
9575511705, 9425830963, 
9893779923, 9009908786