Great..अध्यक्ष रश्मि दाहिमा ने किया महादान
रक्तदाताओ को कलेक्टर एसपी करते रहे प्रोत्साहित
महिला आफिसर्स क्लब टीम का रक्तदान शिविर संपन्न
सिटी डेस्क
9575511705
9575511705
शहडोल बुलेटिन। स्थानीय राजेन्द्र क्लब के महिला ऑफिसर्स क्लब के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं रजत जयंती पूर्ण होने तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंद्रिरा गाॅधी के बलिदान दिवस एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आज राजेन्द्र क्लब में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जिले संवेदनशील कलेक्टर ललित दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की तथा अध्यक्ष महिला आफिसर्स क्लब डाॅ. रश्मि दाहिमा ने भी स्वयं रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प लेकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
रक्तदान शिविर मे महिला आफिसर्स क्लब की सचिव श्रीमती शकुंलता सिंह बघेल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, सदस्य डाॅ. एस. थारवानी एवं श्रीमती विद्या त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई।
रक्तदान शिविर में रक्तकोष प्रभारी डाॅ. सुधा नामदेव एवं उनकी पैथालाॅजी टीम ने रक्तदान शिविर में अपनी महती भूमिका निभाई। इस अवसर पर कलेक्टर ललित दाहिमा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, एक रक्तदान से एक चार जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर महिला आफिसर्स क्लब डाॅ. रश्मि दाहिमा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। रक्त दान करने से नवीन खून का संचरण होता है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में जिला समन्वयक डाॅ. मदन त्रिपाठी एवं महिला आफिसर्स समिति के सदस्यों ने भी रक्तदान कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें
9009908786, 9575511705
Email- info@shahdolbulletin.com
shahdolbulletin@gmail.com



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें