Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts



OMG....10 घंटे से बेबस दुराचार पीड़िता झेल रही दोहरी प्रताड़ना  
 थाने में नहीं लिखी जा रही एफआईआर 


क्राइम डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। जिले की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक दिन रात एक किए हुए हैं वहीं दूसरी ओर एक महिला के साथ हुए अत्याचार (बलात्कार) की एफआईआर लिखने मे बाणसागर थाना पुलिस के पसीने छूट रहे हैं न्याय की अपेक्षा में पीड़िता थाना में बीते को 10 घंटे से थाने में बैठाकर गुहार लगा रही है लेकिन बाणसागर थाना पुलिस मानो जालिमों की तरह घंटों से मामले में केस दर्ज ना हो आरोपियों को बचाने मे लगी है सूत्रों हवाले से खबर यह भी है कि अरूण सिंह नामक व्यक्ति के दवाब में स्थानीय पुलिस मामले में पटाक्षेप के लिए प्रयास कर जनसेवा देशभक्ति के मायने बदल रहे हैं।
गौरतलब हो कि निर्भया मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी पुलिस को दिए गए आदेश के बावजूद ऐसी घटना घटित हुई है जिले के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक एवं शहडोल कलेक्टर से पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है अब देखना होगा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारी  कब तक मामले में सुधार लेते हैं।
वहीं पीड़िता लगभग 10 घंटे से थाने में दोहरी प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शहडोल के इतिहास में आज तक किसी पुलिस थाने में इस तरह अत्याचार से जुझकर इंसाफ के लिए घंटों से सिसकियाँ ले रही हैं।बिडंबना है जिसकी शहडोल बुलेटिन कडे शब्दों में निंदा करता है। 



शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर।।
समाचार, शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9575511705
ईमेल 
Shahdolbulletin@gmail.com