Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts




अभियोजन संचालन एवं सक्षम पैरवी संबंधित कार्यशाला संपन्न 



सिटी डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। बीते रविवार को शहडोल में एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश परम आदरणीय सभापति यादव,  प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अविनाश चंद्र तिवारी द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुज मित्तल, तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के.के.मिश्रा, आर जी प्रजापति अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बुढ़ार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शहडोल संतोष कोल द्वारा अपनी गरिमा मयी उपस्थिति प्रदान करते हुए  शहडोल संभाग में नियमित संवर्ग में कार्यरत सभी अभियोजन अधिकारियों को सत्र न्यायालय में अभियोजन संचालन एवं सक्षम पैरवी हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए गए  आदरणीय श्री तिवारी द्वारा सत्र प्रकरणों के विचरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया के संबंध में अत्यंत सारगर्भित उद्बोधन दिया गया आदरणीय श्री मित्तल सर द्वारा विशेष अधिनियमो में सत्र विचारण में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के संबंध में प्रकाश डाला गया । कार्यशाला में वक्ताओं, मुख्य अतिथि द्वारा  अनेक समस्याओं एवं प्रश्नों उत्तर देते हुए निराकरण के उपाय बताए गए।