- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 नवंबर 2019


उज्जैन,  विजेता टीम को नगद पुरुस्कार एवं पदक से पुरुस्कृत किया गया 

शहडोल,  उज्जैन से पूरी टीम लौटकर रेल्वे स्टेशन शहडोल पर फोटो सेशन

Exilunt: उज्जैन में शहडोल के सरकारी स्कूल की छात्राओ ने जीता पदक

राज्य स्तरीय कालीदास समारोह में बेटियों ने रचा डाला इतिहास



प्रदीप पाण्डेय
9893779923
इवेंट डेस्क
शहडोल बुलेटिन । स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 20वें कालिदास समारोह का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिनी इस समारोह में कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग में प्रदेश के 9 संभागों के विद्यार्थियों ने चित्रांकनए नृत्य नाटिका एवं श्लोक पाठ की प्रतियोगिताएं हुई। वरिष्ठ वर्ग में उज्जैन संभाग के विद्यार्थियों ने महाकवि कालिदास रचित कुमारसंभवम् के शिव.पार्वती विवाह प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका की। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों के बीच से शिव की बारात मंच तक आई। महाकाल प्रवचन हॉल में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय शालेय कालिदास समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को नृत्य नाटिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। वरिष्ठ वर्ग में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा व शहडोल संभाग ने अभिज्ञानशाकुंतलम्, सागर संभाग ने विक्रमोर्शीयम्, नर्मदापुरम व उज्जैन संभाग ने कुमारसंभवम् पर आधारित नृत्य नाटिकाएं की। समारोह के अंतर्गत चित्रांकन प्रतियोगिता में कालिदास के साहित्य पर आधारित कनिष्ठ वर्ग से 10 एवं वरिष्ठ वर्ग से 21 चित्र शामिल हुए, जिनकी प्रदर्शनी महाकाल प्रवचन हॉल में लगाई गई। इस आयोजन मे मुख्य अतिथि के रुप मे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रहे।


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन...


आदिवासी संभाग शहडोल की बेटियों ने अपने हुनर, कौशल और सही मार्गदर्शन की बदौलत आज पूरे संभाग को राज्य स्तरीय कालिदास सम्मान समारोह 2019-20 उज्जैन मे नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में 5000 नगद और पदक प्राप्त कर पूरे संभाग को राज्य स्तर पर सम्मानित कराया। जहां शासकीय व गैर शासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वही सोहागपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे पढने वाली छात्राओं ने सिद्ध कर दिया की हम किसी से कम नही। कालीदास समारोह  मे  सम्मान प्राप्त कर जिले का गौरव  पूरे प्रदेश में  बढ़ाया है इस कार्यक्रम के लिए शिक्षिका श्रीमती अनीता तिवारी  मनोज वर्मा व लकी  की अहम भूमिका  रही है  जिनके द्वारा  बच्चियों को  अच्छे से अच्छा प्रशिक्षण  तयशुदा समय में  दिलाया गया। वही अमिता तिवारी मनोज वर्मा व लकी  बच्चियों को लेकर  उज्जैन कार्यक्रम में षामिल हुए व नृत्य नाटिका में पदक व नगद राशि मंच मे बच्चों के साथ प्राप्त किया।

शिक्षको ने किया प्रोत्साहित...

संभाग की टीम ने अथक परिश्रम और मेहनत के बाद 9 संभागो की प्रस्तुति के बीच पूरे मध्यप्रदेश मे तीसरा स्थान प्राप्त किया  नृत्य नाटिका महाकवि कालिदास की रचना मेघदूत ने गर्जना उज्जैन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर शहडोल की छात्राओ ने शानदार अभिनय मंच पर प्रस्तुत किया शहडोल के युवा नाट्य कलाकार  लकी चतुवेर्दी व अमिता तिवारी, मनोज वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

यह रहे टीम मे मिल...


कनिष्ठ वर्ग मे निम्न छात्राए प्रमुख रही संध्या, दुर्गा, काजल, गीता, शिलोचना, काजल, महालक्ष्मी, राधिका, संजना, सोनिया, पूनम, राजकुमारी, वही वरिष्ठ वर्ग मे छात्र आदित्यसिह, विवेक, आदित्य, आर्यव, अमन, जया, ईशा, अंशिका, अंशिका तिवारी, कार्तिका, गुनगुन, रामकिशोर चौरसिया शामिल रहे। जिनके द्वारा प्रतियोगिता मे भाग लिया गया। 



शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705
Email- info@shahdolbulletin.com 

shahdolbulletin@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad