- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019


शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय उद्घाटन में भाजपा नेताओं का हुआ अपमान




सिटी डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन आज किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के ही नेताओं को नजरअंदाज करते हुए उनका सार्वजनिक अपमान किए जाने का मामला सामने आया इस मामले में जहां स्थानीय विधायक का नाम दर्ज नहीं किया गया वहीं क्षेत्र की इकलौती महिला सांसद को भी आमंत्रित नहीं किया गया इस मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद को महत्व दिया जाना चाहिए उस मामले में ना तो सांसद को और ना ही विधायक को आमंत्रित किया गया इस आमंत्रण विवाद में जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है इस मामले में राजनीतिक षड्यंत्र को लेकर भाजपा नगर के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया इस मामले में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें काले झंडे दिखाकर विरोध करने की बात कही गई गौरतलब है कि शहडोल संभाग मुख्यालय में पहली बार विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है और ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय विधायक एवं क्षेत्रीय सांसद को आमंत्रित नहीं किया जाता तो यह एक घोर लापरवाही का विषय है इस मामले में जहां कुलपति एवं कुलसचिव स्वयं को बेदाग बता रहे हैं वहीं भाजपा नेता जो है इस पर आक्रोशित नजर आ रहे हैं इस तरह की स्थितियों में क्या भाजपा एवं कांग्रेस के बीच की रात बढ़ेगी अथवा इस तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में एक दूसरे पार्टियों को लेकर मान और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है इस मामले में आगे की स्थितियां क्या होगी राज्यपाल के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगे अथवा और भी कोई विरोध का तरीका अपनाएंगे इस बात को लेकर असमंजस बना हुआ है कहने के लिए कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता झंडे दिखाने की बात कर रहे हैं जबकि इन स्थितियों में राज्यपाल का अपमान होना और स्थितियों के निर्मित होने के पीछे कुलपति एवं कुलसचिव के पद को लेकर कई तरह की आरोप-प्रत्यारोप रहे हैं।

सांसद का नाम भी गायब
स्थानीय सांसद हिमाद्री सिंह का नाम भी कार्ड से गायब है।जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी गई है जिसके बाद सुधार कार्य किया जा रहा है आनन-फानन में शिलालेख एवं अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है जिसमें क्षेत्रीय विधायक का नाम दर्ज किया जा रहा है।


प्रतिक्रिया.....

हमने विधायक जी को संतुष्ट कर लिया है उनके द्वारा किसी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा उनका नाम शिलालेख में दर्ज होगा जल्दी की वजह से हम उनका नाम नहीं दर्ज कर पाए हैं आमंत्रण कार्ड पहले से छप चुका था इसलिए क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद का नाम दर्ज नहीं किया गया।

विनय सिंह (कुलसचिव)
पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल


लोकार्पण कार्यक्रम सांसद एवं विधायक का नाम कार्ड में दर्ज नहीं हो पाया है कार्ड जल्दी-जल्दी में लिखा गया था जिसकी वजह से उनका नाम उसमें दर्ज नहीं हो सका है सांसद को हमने सूचना दी थी लेकिन उनको कहीं बाहर जाना था जिसकी वजह से वह सम्मिलित नहीं हो पाई इस मामले में हमने बात कर ली है इतने बड़े कार्यक्रम में छोटी मोटी घटनाएं होती रहती हैं।

 मुकेश तिवारी कुलपति
शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल


हमें किसी तरह से कुलपति के द्वारा आमंत्रण पत्र नहीं दी गई है पूर्व में उनके द्वारा यह बात कही गई थी कि कार्यक्रम में आपका नाम प्रेषित किया जाना है कार्यक्रम स्वीकृत होने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी। लेकिन कार्यक्रम स्वीकृत के पश्चात मुझे किसी तरह का आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है और मेरा नाम क्यों नहीं अंकित हो रहा है इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है अभी मैं दिल्ली आ गई हूं यहां मुझे शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होना है कुछ अन्य कार्य भी हैं जिनके लिए पहले से उपस्थित होना आवश्यक है इसलिए मैं और ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।

हिमाद्री सिंह (सांसद)
संसदीय क्षेत्र शहडोल


नाम दर्ज किए जाने की जानकारी मुझे मिल चुकी है लेकिन क्षेत्र में विकास का कार्य हो रहा है इससे क्षेत्रीय युवाओं को लाभ मिलेगा मैं इसका विरोध नहीं करूंगा कुलपति एवं अन्य लोगों के द्वारा बात की गई है इसे मैं उचित फोरम में बात को रखूंगा उनके द्वारा ऐसा क्यों किया गया मुझे संज्ञान में नहीं है उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का नाम राज्यपाल के यहां क्यों नहीं भेजा इसकी मुझे जानकारी नहीं है अभी तो इस कार्यक्रम को सफल करना ही हमारा उद्देश्य है।

जयसिंह मरावी (विधायक)
जयसिंह नगर


शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705, 9893779923, 9425830963, 9425358576
Email- info@shahdolbulletin.com 

shahdolbulletin@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad