- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 नवंबर 2019



भाइयों ने मिलकर जघन्य हत्या घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार


उमरिया बुलेटिन । पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरबार में बीती रात तीन सगे भाइयों ने मिलकर स्थानीय ग्रामीण की जघन्य हत्या कर दी, घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा आदि करवा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उसे चिकित्सालय ले गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कुई यादव उम्र 36 वर्ष की हत्या के आरोप में गांव के ही तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है हालांकि पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि किन कारणों से हुई है, लेकिन यह माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण को ले जाकर उसकी हत्या की और फिर लाश जंगल में फेंक दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad