- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 नवंबर 2019


संभाग मे अव्वल दर्जे की मरीजों की सेवा कर रही माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक-सेवा समिति


जय कुमार सोनी 
अनूपपर बुलेटिन । मां नर्मदा के आंचल में स्थित मेकल सुता पर्वतीय क्षेत्र के पुष्पराजगढ़ तहसील (जिला- अनूपपुर, मप्र) के ग्रामीण इलाके थमरदर (गिरारीकला) के गणेश सिंह मरावी की 12 वर्षीय बच्ची हेमलता बीते 27.09.2019 को अनूपपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती हुई। जहां इसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉ. ने रक्त की व्यवस्था करने को कहा। हालांकि कटनी के विवेक तिवारी व अखिलेश पुरवार का फोन कॉल माध्यम से बीमार मरीज का सहयोग करने का संदेश मिला। जिसके बाद हमारे रक्तवीर साथी मो.नियामुद्दीन जी व मनीष अग्रवाल भाई के सहयोग से, बच्ची को 02 यूनिट रक्त व्यवस्था की गयी। 01.10.2019 को अनूपपुर के डॉ. ने बच्ची को सिम्स-बिलासपुर के लिये रेफर करने पर, हमारे सेवादारों द्वारा, एम्बुलेंस की व्यवस्था कर, बच्ची व परिजन को बिलासपुर भेजा गया व बिलासपुर में छग मारवाड़ी युवा मंच के भाई केशव बंसल व "एक नयी पहल" के हमारे मार्गदर्शक परमादरणीय संतराम जेठमलानी को अग्रिम सूचना देकर, व्यवस्था हेतु निवेदन किया गया।


एम्बुलेंस के रात्रि 09:30 बजे बिलासपुर पहुँचते ही "एक नयी पहल- बिलासपुर" के सेवादार विकास घई, अनुराग तिवारी व हेमंत अग्रवाल ने अपनी टीम सहित उनको अटेंड कर भर्ती कराया, भोजन व्यवस्था की व अविलम्ब एक यूनिट रक्त व्यवस्था कर चढ़वाकर, भोर में 04 बजे तक सेवा-सुश्रुशा में लगे रहे। 2.10 से 06.10 तक बिलासपुर की टीम द्वारा, बच्ची के लिये, पल-प्रतिपल की, व्यवस्था की गयी । युवा साथी संगम सोनी, महिला टीम की संयोजिका भाभीमां श्रीमती डॉ. अनिता अग्रवाल, श्रीमती अनिता निर्मलकर व हम सबके गुरुवर परमादरणीय भाई सतराम व अन्य सेवादारों का प्रत्यक्ष-परोक्ष सेवा-सहयोग निर्बाधित जारी रहा।


जगदलपुर की "डायनामाइट ब्लड लेडी ऑफ़ इंडिया सुश्री धारिणी तिवारी जी" भी सूक्ष्म रूप में हमें प्रोत्साहित, प्रेरित कर हमें सहयोग कर रही थी। बच्ची को 06.10.19 को सिम्स-बिलासपुर के डॉ. द्वारा एम्स-रायपुर के लिये रेफर करने पर कटनी के चेतन सचदेवा के त्वरित सहयोग मिलने पर, 7.10 को प्रात: 7 बजे बच्ची व परिजनों को, प्राइवेट एम्बुलेंस से, बिलासपुर से रायपुर भेजा गया. 09 बजे एम्स-रायपुर पहुँचते ही रायपुर टीम के  विवेक साहू, डॉ. राज रात्रे व टीम द्वारा, बच्ची को भर्ती कराकर, आवश्यक अन्य व्यवस्था भी पूर्ण कराई गयी। बच्ची की गहन जांच, चिकित्सा जारी है रायपुर से छग ब्लड डोनर फाउंडेशन के विवेक साहू, ॐसांई रक्तदाता सेवार्थ समिति के वासुदेव राव व सुमित-जीवनदीप फाउंडेशन के रविन्द्र सिंह जी का पूरी टीम सहित, हर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

शहडोल से समिति के उपाध्यक्ष अशोक बजाज व अनूपपुर के सहयोगी सुरेन्द्र पट्टा ने भी बच्ची के इलाज व्यवस्था हेतु सहयोग प्रदान किया है। मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक-सेवा समिति के संस्थापक / संचालक श्याम बगड़िया, स्वयं रायपुर जाकर एम्स में भर्ती बच्ची की स्थिति देखी, जांच, चिकित्सा, भोजन आदि की नि:शुल्क पूर्ण व्यवस्था, मदद की गयी। समिति में सभी सदस्यों के सेवा-सहयोग कार्यो की सहभागिक से सफलतापूर्वक बच्ची के इलाज का सार्थक प्रयास किया गया जिसकी जिले ही नहीं अपितु संभाग से लेकर आसपास के राज्यों में सराहना की जा रही है।



शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर ।।
कृपया खबरें शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें।
समाचार,  शिकायत एवं सुझाव व्हाटस्एप करें 
9009908786,  9575511705
Email- info@shahdolbulletin.com 
shahdolbulletin@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad