Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts


तत्काल हटाओं शासकीय भूमि से कब्जा 
ग्राम सेमरा के भ्रमण के दौरान भडके कलेक्टर 

सिटी डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर ललित दाहिमा ने मंगलवार को शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सेमरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने उन्होंने ग्रामीणो से चर्चा कर उनकी समस्याएँ सुनी। इस दौरान ग्राम पंचायत सेमरा के संतोष कुमार साहू ने कलेक्टर को बताया कि गॉव दबंगो ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण खेतो तक पहॅुचने का रास्ता बंद हो गया है। उन्होंने बताया शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर खेती करने के कारण खेतो तक पहुॅचने का रास्ता बंद हो चुका है। संतोष कुमार साहू ने कलेक्टर से आम रास्ता खुलवाने की मॉग की। जिस पर कलेक्टर ने अन्य ग्रामीणों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली । 

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम सेमरा में शासकीय भूमि पर गॉव के दबंगो ने अतिक्रमण किया है। जिसके कारण आम रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना था कि इस अतिक्रमण को हटाया जायें। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे मौके में जाकर वस्तुस्थिति देंखे तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पायें जाने पर अतिक्रमण हटाकर किसानो को खेत तक पहॅुचने के लिए रास्ता मुहैया कराएं । ग्राम पंचायत सेमरा के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के सचिव से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। जिस पर पंचायत के सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत सेमरा में लगभग 1600 मतदाता है। ग्राम पंचायत में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।