संगीतमय रामकथा का ऐसा पाठ मंत्रमुग्ध हो झूम उठे श्रोतामंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सो दशरथ अवध बिहारी.....
इवेंट डेस्क
9009908786
अनूपपुर बुलेटिन। जिले के वरिष्ठ व्यवसायी लखनलाल अग्रवाल एवं समाजसेवी युवक जयनारायण पप्पू द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्ताह भर का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक उनके निज निवास पर श्री श्री 1008 श्री परमपूज्य पं रमाशंकर दास जी वेदान्ती पीठाधीश्वर, श्री राम वल्लभाकुंज, जानकी घाट, अयोध्या जी द्वारा संगीतमय श्री रामकथा की गयी।
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गण यहाँ पहुंच कर भक्ति भाव के साथ आयोजन में सहभागी बने। 23 नवम्बर को महायज्ञ संपन्न हुआ। इसके साथ ही 24 नवम्बर को महाभंडारा का आयोजन है। जिसमे महाप्रसाद के लिये सभी भक्त जनों को आमंत्रित किया गया है।प्रथम दिवस 14 नवम्बर को भव्य शोभा यात्रा, 15 नवम्बर को देवपूजन,कथा प्रारंभ, 17 नवम्बर को श्रीराम जन्मोत्सव, रामसीता विवाह 19 नवम्बर को, श्रीराम राज गद्दी एवं हवन 23 को आयोजित किया गया


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें