- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 10 नवंबर 2019








केन्द्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस (झंण्डा दिवस) समारोह संपन्न


शहडोल बुलेटिन। केन्द्रीय विद्यालय शहडोल में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस (झंण्डा दिवस) धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर स्काउट गाइड यूनिट ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।

दीप प्रज्वलन के साथ लार्ड बेडेन पावल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डॉं. बी.आर.डे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होने स्काउट गाइड को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’जीवमात्र की सेवा और दान से बडा कोई धर्म नहीं है‘‘ उन्होने विद्यार्थियों को मानवता के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया और झंण्डा दिवस की टिकट लेकर दान दिया। स्काउट दीप डे ने भारत स्काउट गाइड की स्थापना कब और कैसे हुई पर प्रकाश डाला। गाइड पुंजिका सिंह ने स्काउट गाइड आंदोलन का इतिहास बताया विद्यार्थियों ने अभिनय गीत और समूह गीत प्रस्तुत किये।


स्काउट गाइड शिक्षकों ने स्काउट गाइड को सेवा करने, दान देने के लिए प्रेरित करते हुए झंण्डा दिवस समारोह को संचालित करने में अपनी महती भूमिका निभाई। केन्द्रीय विद्यालय शहडोल की स्काउट गाइड यूनिट द्वारा 1750/- रुपये की दान राशि एकत्रित की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad