@आनबानशान से विराटनगरी मे फहराया तिरंगा#
मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण और ली परेड़ की सलामी
सिटी डेस्क
9009908786
शहडोल बुलेटिन। संभागीय मुख्यालय शहडोल में 71 वॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ललित दाहिमा ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड़ का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकडि़यों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगीतों की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुये तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट का नेतृत्व परेड़ कमॉडर सुश्री सोनाली गुता एवं सुश्री प्रियंका शर्मा ने किया। मार्चपास्ट में पुलिस बल, सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर, स्काउट गाइड सीनियर, स्काउट गाइड सीनियम जूनियर, रेडक्रास एवं शौर्या दल की टुकडियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल की टुकड़ी का नेतृत्व कमॉडर सोनाली गुप्ता, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व रावेन्द्र सिंह, एनसीसी सीनियर का नेतृत्व साधना राठौर, एनसीसी जूनियर का नेतृत्व अनुराग सोनी, स्काउट बालक का नेतृत्व आकाश तिवारी, स्काउट गाईड बालिका का नेतृत्व नेहा सिंह, सौर्य दल का नेतृत्व सुजाता वर्मन ने किया एवं रेडक्रास बालक, स्काउट जूनियर बालक ने भी परेड़ में सहभागिता निभाई। कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि ‘‘ मध्यप्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। इसमें न केवल किसान शामिल है बल्कि, गॉव में रहने वाले छोटे दुकानदार और छोटे-छोटे काम-धंधे करने वाले लोग भी शामिल है। खेती अगर अच्छी होगी तो सभी की आय में वृद्धि होगी। हमारे प्रदेश में अब समस्या खेती में कम उत्पादन की नही है। जो उत्पादन हो रहा है उसे कम से कम हानि के साथ कैसे भंडारित किया जाए, किस प्रकार किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और कैसे उन्हे अच्छा बाजार मिले, खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाया जाए, इन पर हम काम कर रहे है। हमने सरकार में आते ही सबसे पहले किसानों का खर्च कम करने के लिए किसानो के फसल ऋण माफ किए। पिछले एक साल में लगभग 20 लाख किसानो के ऋण माफ किए जा चुके है। इसमें 2 लाख रूपये तक के कालातीत फसल ऋण और 50 हजार रूपये तक के चालू फसल ऋण हमने माफ किए है। ऋण माफी का दूसरा चरण अब शुरू हो गया है, जिसमें 1 लाख रूपये तक के चालू फसल ऋण किसानो के ऋण माफी का काम किया जा रहा है। अब हमारा ध्यान इस बात पर है कि किसानो को उनकी उपज का सही मूल्य मिले। फसलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है जो खेती पर होने वाले खर्चा की तुलना में उतनी नही बढ़ी है।’’
गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ललित दाहिमा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रज्जब अली को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत नरेन्द्र मरावी, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती उर्मिला कटारे, कमिश्नर शहडोल संभाग आर.बी. प्रजापति, उप पुलिस महानिरीक्षक पी.एस. उईके, अपर आयुक्त अमर सिंह बघेल, पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मिलिन्द नागदेवे, अध्यक्ष जिला महिला समिति श्रीमती रश्मि दाहिमा, उपाध्यक्ष नगरपालिका कुलदीप निगम, जिला पंचायत योजना समिति के सदस्य आजाद बहादुर सिंह, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें