Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts












































26 जनवरी आयोजित कार्यक्रम में सेंट अलायसिस 1st, 2nd गुडशेफर्ड कॉनवेंट, 3rd ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थी पुरस्कृत 


मनमोहक झांकियों की प्रतिस्पर्धा मे 1st जनजातीय, 2nd वन और हमेशा की तरह आखिरी मे स्वास्थ्य विभाग पुरुस्कृत 



सिटी डेस्क 
9009908786
शहडोल बुलेटिन।  संभागीय मुख्यालय शहडोल में 71 णवॉ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकिया प्रदर्षित की एवं अनेक विद्यालयों द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो के मन को मोह लिया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर शहडोल, शासकीय कन्या शिशु परिसर, अशासकीय ज्ञानोदय, सेंट अलायसिस एवं गुड सेफर्ड कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, वन विभाग, कृषि विभाग, पषुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं जनजातीय कार्य विभाग की झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंट अलायसिस स्कूल को प्रथम, गुड सेफर्ड कान्वेंट को द्वितीय एवं ज्ञानोदय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जनजातीय विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।