Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts



पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री कमलेश्वर पटेल पत्रकारवार्ता से नदारद...पत्रकारवार्ता का हुआ बहिष्कार 



शहडोल बुलेटिन। मध्यप्रदेश  शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री कमलेश्वर पटेल आज सर्किट हाउस शहडेाल प्रवास आज हुआ इसी क्रम में जिले की समस्याओं का अपडेट जानने के लिए पत्रकारवार्ता रखी गई है जिसका समय दोपहर लगभग 02 बजे रखा था जहा समय पर जिले के तमाम पत्रकार उपस्थित है परंतु लगभग घंटों इंतजार कर रहे पत्रकारों से को जिले के प्रवक्ता द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता मे विलंब के लिए खेद व्यक्त किया। 
जबकि कमिश्नर कार्यालय में चल रही बैठक के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री कमलेश्वर पटेल मानस भवन की ओर चले गए। मंत्री मध्यप्रदेश शासन के पास जब समय नही था बावजूद जिले भर के पत्रकारों को पत्रकारवार्ता का आमंत्रण दिया इस घटना से पत्रकार जगत मे खासा आक्रोश व्याप्त है हालांकि जिला कलेक्टर ने पत्रकार बंधुओं से रूबरू होकर आयोजित पत्रकारवार्ता मे हो रही देरी की बात मानी।

  • जिसके बाद से पत्रकार बंधुओं ने पत्रकारवार्ता का बहिष्कार कर दिया है। यह पत्रकारवार्ता शहडोल सर्किट हाऊस से पत्रकार बंधुओं को सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ मंशा को साझा करना था। वो होना सका।