Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts


IMPACT: सहज मंत्री कमलेश्वर पटेल नाराज पत्रकार को मनाने पहुंचे

शहडोल बुलेटिन पर प्रकाशित खबर जिसे सहज मंत्री कमलेश्वर पटेल ने संवेदनशीलता से लिया। जिससे तेज हुईं प्रशासनिक हलचल 


सिटी डेस्क
9575511705
शहडोल बुलेटिन। जिले मे मंगलवार दोपहर मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल की पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था जो दोपहर 02 बजे से होनी थी इस पत्रकारवार्ता पर घंटों विलंब के चलते पत्रकार बंधुओं मे आक्रोश व्याप्त था इस मामले में काग्रेसी नेताओं द्वारा मंत्री कमलेश्वर पटेल की विलंबित समय के संबंध में सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। इससे नाराज पत्रकार बंधुओं ने पत्रकारवार्ता का बहिष्कार कर दिया और सर्किट हाऊस से लौट गए।
जैसे ही खबर शहडोल बुलेटिन पर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जिसके कुछ मिनटों के अंतराल में मंत्री कमलेश्वर पटेल समेत प्रदेश के काग्रेसी नेताओं समेत कांग्रेस विधायक एवं मंत्रियों के द्वारा चौथ स्तंभ की हुई अवहेलना की बात को संज्ञान मे लेकर नाराज पत्रकार बंधुओं को मनाने स्वयं मंत्री कमलेश्वर पटेल कलेक्टर कार्यालय में बैठे पत्रकार के समक्ष आकर माफी मांगी। जिसके तय पत्रकारवार्ता स्थान परिवर्तन के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में हुई।


यह हुआ पत्रकारवार्ता बहिष्कार के दौरान...


  • पत्रकारों को मनाने जमीन पर बैठे गए थे मंत्री।
  • पत्रकारों को बुलाकर खुद नही पहुचे थे मंत्री।
  • पत्रकारों ने किया था पत्रकारवार्ता का बहिष्कार।
  • सामूहिक रूप से जनसमुदाय के बीच माँगी थी माफी। 
  • पंचायत एवं विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक व अन्य कार्यक्रमो शामिल होने शहडोल पहुचे थे ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल।