- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 20 जनवरी 2020


दिनकर प्रसाद शर्मा के निधन पर शोक श्रद्धांजलि

अनुराग त्रिपाठी 
87701 02571
शहडोल बुलेटिन। मैकलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनकर प्रसाद शर्मा का बीते दिनों निधन हो गया। 60 वर्षीय श्री शर्मा मधुमेह रोग से पीड़ित थे तथा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनका उपचार बिलासपुर व अन्य स्थान पर चल रहा था। दस जनवरी को उपचार के दौरान ही जबलपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। एसईसीएल सोहागपुर से अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए दिनकर शर्मा का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम बमुरी में कर दिया गया। क्षेत्र के कदावर व कालरी श्रमिक नेता दिनकर प्रसाद शर्मा सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक क्षेत्र में हमेशा सक्रियता के साथ क्रियाशील रहते थे।वे अपने पीछे पांच पुत्र दिवाकर, प्रभाकर, सुधाकर, रामजी, व लखन उपाध्याय (संचालक महामाया ट्रैक्टर शोरूम शहडोल) के साथ एक पुत्री अर्चना शर्मा व पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। 

श्री शर्मा के आत्मा की शांति हेतु त्रयोदशी गंगा पूजन 23 जनवरी गुरुवार को होना सुनिश्चित हुआ है। गौटिया राजा के नाम से  क्षेत्र में विख्यात दिनकर महाराज काफी मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे।भाजपा नेता दिनकर शर्मा के आकस्मिक निधन से मैकलांचल सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। श्री शर्मा के निधन पर क्षेत्रीय विधायक जयसिंह मरावी,भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत छाबड़ा, पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी, सुंदर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दाऊराम पांडेय, अनिल द्विवेदी, सुशील शर्मा, पत्रकार सुभाष द्विवेदी, मनोज शर्मा, के के शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश तिवारी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, नरेंद्र चतुर्वेदी अंगू, अंजय सिंह, दीपक शर्मा, शिवनारायण द्विवेदी, अमरेंद्र तिवारी, आजाद सिंह, नीलेश सिंह, राजेश सिंह, अभयराज सिंह, टीकराम सिंह, अशोक सिंह, कुलदीप शर्मा, गोपाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, राजीव पाठक, मनोज पाठक, सुमंत शर्मा, रमाशंकर कुशवाहा, मनोज मिश्रा, शिवाकांत शर्मा, नत्थू यादव, संतोष साहू, संतोष यादव एवं पैतृक निवास सहित संभाग भर के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथर्ना कर अपनी श्रद्धाजंलि दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad