OMG....यहा रेत मे छिपाकर परिवहन किया जा रहा था कोयला
कार्यवाही: अवैध कोयला लदा ट्रेक्टर जब्त
विनय मिश्रा
70001 81525
शहडोल बुलेटिन। जिले में अवैध कोयला खनन एवं परिवहन करने वालों पर गाज गिरा रही बुढार थाना पुलिस के द्वारा शतत एक के बाद बड़ी कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते पुनः एक कोयला चोर दबोचा गया है ग्राम धनगवां मे अवैध रुप से कोयला उत्खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिहं उप नि. विपिन पाल एवं स्टाफ द्वारा घेरा बन्दी कर जब्त किया है। गौरतलब हो कि थाना बुढार टीआई महेंद्र सिंह चौहान द्वारा पदस्थापना के बाद ही सेे ही सतत अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में अवैैध कार्यो पर कार्यवाही की जाती रही हैं इसी क्रम में रविवार सुबह से सोमवार देर शाम तक दूसरी इस तरह की कार्रवाई से कोयला अवैध खनन कारोबारियो मे हडकंप मचा हुआ है।
मामले में हुई कार्यवाही में ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 18 AB 4597 की ट्राली मे भरा कोयला जब्त कर अवैध कोयला पर खनिज संपदा अधिनियम के तहत हुआ अपराध दर्ज।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें