यहा दिल्ली ने खडा किया ऐसा स्कोर नागपुर 104 रन पर हुई ढेर
आल इंडिया फ्रैंड्स गोल्ड कप वर्ष 2020
विनय शुक्ला
बुढार बुलेटिन। जिले के कोयलांचल नगरी अंतर्गत सामाजिक संस्था फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप में आज पूल.A का अंतिम मैच आज 02/02/2020 नागपुर और दिल्ली की टीमों के मध्य खेला गया, मैच में टॉस के दौरान मुख्य अतिथि हनुमान खंडेलवाल रहे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मोहन नामदेव, पी. के. भगत, सोहागपुर कोयला क्षेत्र के श्रमिक नेता ओमकार द्विवेदी उपस्थित रहे दिल्ली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 30 ओवरों में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खो कर 185 रन बनाए, दिल्ली टीम के तरफ से बल्लेबाज विकास दीक्षित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए, बल्लेबाज भरत वर्मा ने 41 रनों का योगदान दिया नागपुर की ओर से शहादत हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके जबकि क्षितिज दहिया ने 2 विकेट लिए, 186 रनों का पीछा करते हुए नागपुर की पूरी टीम 20.3 ओवरों में 104 रनों में आल आऊट हो गई, नागपुर की ओर से बल्लेबाज अम्बर ही कुछ देर तक विकेट पर संघर्ष कर सके और उन्होंने अपनी टीम के लिए 31 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से जिया उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, दिल्ली ने यह मुकाबला 81 रनों से जीत लिया, मैच में अंपायरिंग शैलेश सिंह चंदेल और आंनद त्रिपाठी ने की। मैच के दौरान कमेंट्री कलाम मोहम्मद और वीरेंद्र पटेल ने की ।
आज के में ऑफ द मैच दिल्ली टीम के विकास दीक्षित जिन्होंने 54 रन बनाए और 3 विकेट लिए रहे जिन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के उपाध्यक्ष विनोद पाठक के द्वारा 1500/- नकद देकर पुरस्कृत किया गया । मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि आज़ाद बहादुर सिंह ( अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल) रहे। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला सिंह (पूर्व विधायक) ने की, इस दौरान सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद पाठक, पंकज सिंह, पुष्पराज सिंह, राजीव शर्मा, सनाउल्ला खान, सबी खान बंटी, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती संध्या सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे,। कल दिनांक 3/02/2020 को पूल बी का पहला मैच नोएडा और दिल्ली के बीच खेला जाएगा।
कल का मैच - नोएडा v/s इलाहाबाद
आयोजन समिति हनुमान खण्डेलवाल, (संयोजक), बलमीत सिंह खनूजा (अध्यक्ष, आयोजन समिति) कैलाश विशनानी (अध्यक्ष फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी) पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत बग्गा, महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस, विक्रम सिंह (विक्की), अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय, संदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में युवाओ की खेल प्रतिभा को निखारने का शतत प्रयास जारी है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें