- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020



नागपुर ने 2 विकेट से मैच जीता फाइनल में इंट्रो, मंगलवार दिल्ली एवं नागपुर के बीच फाइनल मुकाबला


जुगल मिश्रा
9425471387
बुढार बुलेटिन। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम मे चल रहे अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच नोएडा और नागपुर टीम के मध्य 25-25 ओवरों का खेला गया,  मैच में टॉस के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मेंओंकार द्विवेदी बाबूलाल गुप्ता महेंद्र त्रिपाठी  रहे , नोएडा  टीम के कप्तान उदय प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नोयडा ने निर्धारित ओवर में 152 रन बनाकर 153 रन का लक्ष्य रखा। नोयडा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक यादव ने 42 रन बनाएं अंशुमन ने 35 रन बनाए नागपुर की ओर से बॉलिंग करते हुए अभिषेक काबले ने 3 विकेट लिए 153 रन का पीछा करते हुए नागपुर की टीम ने अंतिम गेंद में छक्का लगाकर मैच को 2 विकेट से जीत लिया। 
नागपुर की ओर से गौतम वैद्य 54 रन यस फोर्ड ने 19 रन बनाए नोएडा की ओर से अटल बिहारी राय ने दो विकेट और सरबजीत ने तीन विकेट लिए।


नागपुर टीम फाइनल में प्रवेश 
प्रतियोगिता का  फाइनल 11/02/2020 को सुबह 10 बजे से दिल्लीऔर नागपुर के बीच खेला जाएगा। 
मैच में एंपायर  राकेश त्रिपाठी और श्रीराम बोर्डे ने की । मैच के दौरान कमेंट्री कलाम मोहम्मद और वीरेंद्र पटेल ने की ।मैच में स्कोरिंग मो.याह्या ने की।

आज के मैन ऑफ द मैच  गौतम वैद्य एवं थोरत रहे जिन्हें नारेंद सिंह गुन्नु के द्वारा 2100/- नकद देकर पुरस्कृत किया गया । 

मैच के समापन समारोह के दौरान  मुख्यातिथि  एसडी सिंह स्टाफ ऑफिसर सिविल सोहागपुर क्षेत्र आयोजन समिति  हनुमान खण्डेलवाल, संयोजक बलमीत सिंह खनूजा, अध्यक्ष  कैलाश विश्नानी पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत बग्गा, महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस , विक्रम सिंह (विक्की) , अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय, संदीप सिंह, अन्नू बारी।  
दूसरे सेमीफाइनल टीम प्रायोजक नोयडा के अशोक चतुर्वेदी बद्री पांडेय विजय यादव नागपुर के पदम् सिंघानिया रहे।

दर्शकों को  पुरुस्कार
प्रथम पुरस्कार  मोबाइल सेट द्वितीय पुरस्कार दिवाल घड़ी  एवं तृतीय पुरस्कार हॉट पॉट अभिषेक मार्या कॉम्लेक्स एवं राजवाड़ा रेस्टोरेंट्स राजकुमार गुप्ता व पवन नियर्सेस के द्वारा प्रदान किया गया
        
लकी ड्रा कूपन
प्रतियोगिता में आयोजक फ्रेंडस स्पोर्ट्स एवं कल्चरल सोसायटी बुढ़ार के द्वारा सहयोग राशि 100 रु का कूपन प्राप्त करने पर फाइनल मैच के समापन  के दिन लकी ड्रा किया जाएगा

प्रथम पुरस्कार हीरो स्प्लेंडर द्वितीय पुरस्कार हीरो प्लेजर तृतीय पुरस्कार हीरो सीडी डीलक्स जोकि इंडियन ऑटोमोबाइल्स अमलाई के प्रोपराइटर रिशु बग्गा के द्वारा प्रायोजित किया गया है

स्थानीय  कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम बुढार  में चल रहे अखिल भारतीय फ्रेंड्स गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का  समापन समारोह  मंगलवार 11 फरवरी 2020 को
बतौर मुख्य अतिथि
आदिम जाति कल्याण विभाग घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजातीय एवं प्रभारी शहडोल मध्य प्रदेश शासन के ओमकार सिंह मरकाम 
अध्यक्षता
पूर्व राजस्व राज्यमंत्री विधायक जयसिंह नगर जय सिंह मरावी
विशेष विशिष्ट अतिथि
विधायक कोतमा सुनील सराफ, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, कलेक्टर शहडोल ललित दाहिमा,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल आजाद बहादुर सिंह एवं अध्यक्ष भाजपा शहडोल इंद्रजीत सिंह छाबड़ा है।

आयोजन समिति ने नगर वासियो से क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भारी संख्या में पहुचन की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad