पी.एम. किसान सम्मान योजना के सभी लाभार्थीयो को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जायेगा
सिटी डेस्क
9575511705
शहडोल बुलेटिन। भारत सरकार द्वारा पी. एम.किसान सम्मान योजना के लाभार्थी को सहूलियती ब्याज दरो मे बैंको से ऋण प्राप्त करने हेतु जिले मे मुहिम चलाई जा रही है। अंतर्गत पी.एम. किसान योजना के सभी लाभार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाना है इसके लिये एक पेज का सरल फॉर्म तैयार किया गया है। लाभार्थी को इस फॉर्म के साथ लैंड रिकॉर्ड के दस्तवेज प्रस्तुत करने है तथा लिमिट स्वीकृत करने हेतु फ़सल की जानकारी बैंक को देनी होगी। तथा जिन के.सी.सी. धारको के सी सी निष्क्रिय है वो बैंक से सम्पर्क कर इसे क्रियाशील करे। इस संदर्भ के निर्देश सभी बैंक को जारी किए गये है बेंको द्वारा 14 दिन के अंदर लभार्थी को के.सी.सी. जारी किया जाना है यह मुहिम 8 फरवरी से जिले मे शुरु हुई है के.सी.सी. का लाभ अभी पशुपालन एव मत्स्य पालन की गतिविधी के लिये भी दिया जा रहा है किसान अपनी के.सी.सी. मे उक्त गतिविधि के लिये ऋण के लाभ हेतु बैंक से सम्पर्क कर अपनी के.सी.सी. लिमिट को बढा सकते है। के.सी.सी के अन्तर्गत रू 3 लाख तक के ऋण पर बैंक द्वारा प्रोसेस्सीं गए दस्तावेज निरीक्षण लेजर फ़ोलिओ आदि प्रभार नही लगेगे। जिन लाभार्थी की के.सी.सी. लीमिट रु 1-6 लाख से कम हैं। उन्हे बिना किसी बंधक साख सीमा स्वीकृत होगी। जिन किसानो की के.सी.सी. लिमिट रू 1-6 लाख से अधिक है उन्हे प्रोविजनल लिमिट स्वीकृत की जायेगी तथा बंधक के लिये जरुरी कानूनी कार्यवाही के उपरान्त लिमिट दी जायेगी जिले के सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि वे इस योजनाअंतर्गत अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु आगे आवें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें