- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020




जैतपुर। थाना प्रभारी संघ प्रिय सम्राट तहकीकात मे जुटे।

जैतपुर मे थाना प्रभारी सम्राट की पदास्थापना



अनुराग त्रिपाठी 

8770102571
रसमोहनी बुलेटिन। जैतपुर थाने में नये थाना प्रभारी संघ प्रिय सम्राट ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, ज्ञात हो कि नए थाना प्रभारी डी.एस.पी. पद पर परिवीक्षा अवधि में पदस्थ हैं जो पूर्व में भी एस.पी, ऑफिस शहडोल में पदस्थ थे इन्होंने फरवरी 2018 में एसपी कार्यालय शहडोल में ज्वाइन कर ट्रेनिंग में बाहर चले गए थे तथा 9 दिसंबर 2019 को पुनः एस.पी. ऑफिस में प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित हुए ।


गौरतलब हो कि प्रिय सम्राट ग्वालियर के रहने वाले हैं तथा प्रथम थाना प्रभारी के रूप में थाना जैतपुर में कल दिनांक 26 फरवरी 2020को उपस्थित हुए हैं तथा उपस्थित होते ही तत्काल थाना से संबंधित शिकायतों के निराकरण में अपनी रुचि दिखाने लगे 25 एवं 26 फरवरी की दरमियानी रात को हुए कल्ली वर्मा निवासी रसमोहनी के घर चोरी का तहकीकात करने स्वयं थाना प्रभारी तत्काल पहुंच गए जिससें क्षेत्र की जनता  संतोष  वो खुशी व्याप्त है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad