Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

  


विद्या, बुद्धि और ज्ञानदायिनी मां सरस्‍वती की पूजा की मनाई बसंत पंचमी


राजकुमार गौतम 
99078 22249
बिरसिंहपुर बुलेटिन। माघ मास के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला त्‍योहार बसंत पंचमी आज है। इस दिन विद्या, बुद्धि और ज्ञानदायिनी मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है और इस उत्‍सव पर देश भर में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इस अवसर पर छोटे बच्‍चें की विद्या का आरंभ करवाए जाने की भी परंपरा है। इसके अलावा विद्यार्थी, लेखक, कवि, गायक, वादक और साहित्‍य से जुड़े लोग भी इस दिन मां सरस्‍वती की आराधना करते हैं।
इसी क्रम में जिला उमरिया बिरसिंहपुर पाली के शास. उ.उ.मा. विद्यालय पाली स्कूल में विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई पूजा के दौरान माँ सरस्वती की मूर्ती पर फूल, प्रसाद वस्त्र भी अर्पित किया गया। जहां एक ओर मौसम प्रतिकूल था फिर भी स्कूल के बच्चो का उत्साह कम नही हुआ सभी छात्र  सुबह से ही रंग बिरंगे पेशाकों में सज-धज कर पूजन सामग्री लेकर स्कूल पहुंचे।
पूजन के बाद भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।और शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माँ सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय, एस. एन. तिवारी, मनोज कुमार द्विवेदी, विभा शर्मा सरिता जैन,आभा गढ़वाल, संध्या सिंह, सरोजवाला खन्ना, रामरतन द्विवेदी, गीता विश्वकर्मा, उपासना जयसवाल, शुभा तिवारी, वंदिता शर्मा, प्रगति गुप्ता, दीपक नामदेव, नंदलाल कटारे, के के मिश्रा, रामअवतार प्रजापति, सुजीत महेता  नन्हे सिंह मरकाम, विद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ एवम छात्र छात्राएं उपस्तित रहे।