Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts




खेलकूद क्रिकेट प्रीमियर लीग 2020 का शुभारंभ

  • शेखू की तूफानी पारी से मझौली की करारी हार


सिटी डेस्क 
9575511705
ब्यौहारी बुलेटिन। स्थानीय मीडिया ग्रुप द्वारा प्रायोजित ब्यौहारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का  प्रथम सीजन का भव्य शुभारंभ स्टेडियम  ग्राउंड में शनिवार  से शुरू हुआ। पांच दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर विधायक शरद कोल, अध्यक्षता राजेश तिवारी राजू, विशिष्ट आतिथ्य विजय शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद ताम्रकार ने की। 

शनिवार को दो मैच खेले गये। पहला मैच ब्योहारी और जयसिंहनगर के बीच खेला गया। जिसमे जैसिगनगर ने टास जीतकर बैंटिग करते हुऐ पन्द्रह ओवरों मे 141रन का लक्ष्य रखा। ब्यौहारी ने पाँच विकेट खोकर जीत हांसिल की। जिसमे मैन आफ द मैच हरीश पांडे (70 रन) रहे। दूसरा मैच मझौली और जैसिंगनगर के बीच खेला गया। पहली बैंटिंग जैसिंगनगर टीम ने किया और पन्द्रह ओवरों में  213 रन बनाया। टीम के खिलाड़ी शेखू भारती ने 34बाल पर 10 छक्के और 07 चौकों की मदद से शतक लगाये। शेखू मैन आफ द मैच रहे। 

उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन और मैच कमेंट्री समीम खान ने की। आज दो मैच खेले जाएंगे।