Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts






CRICKET...रीवा को दी पटकनी 56 रनों से जीता मैच
ऑल इंडिया फ्रैंड्स गोल्ड कप 2020


स्पोर्टस डेस्क 
अनुराग त्रिपाठी 
बुढार बुलेटिन । नगर की सामाजिक संस्था फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप का दूसरा मैच आज 01/02/2020 रीवा और दिल्ली की टीमों के मध्य खेला गया,  मैच में टॉस के दौरान मुख्य अतिथि पी.के.भगत रहे, दिल्ली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 30 ओवरों में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खो कर 150 रन बनाए, दिल्ली टीम के तरफ से बल्लेबाज सुमित चिकारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया, 151 रनों का पीछा करते हुए रीवा की पूरी टीम 19 ओवरों में 94 रनों में ढेर हो गई, रीवा का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर नहीं खेल पाया, दिल्ली ने यह मुकाबला 56  रनों से जीत लिया, मैच में अंपायरिंग शैलेश सिंह चंदेल और आंनद त्रिपाठी ने की ।


ऑल इंडिया फ्रैंड्स गोल्ड कप 2020 मे शनिवार के मैन ऑफ द मैच दिल्ली टीम के अभिजीत तोमर जिन्होंने 37 रन बनाए और 2 विकेट लिए रहे जिन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के सचिव पुष्पेन्द्र शर्मा के द्वारा 1500/- नकद देकर पुरस्कृत किया गया । मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष ( जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल ) रहे। समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ललन सिंह (अध्यक्ष जनपद पंचायत बुढार) ने की, इस दौरान पवन चमड़िया, प्रेम सिंघानिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
कल नागपुर vs दिल्ली की होगी भिडंत आयोजन समिति - हनुमान खण्डेलवाल (संयोजक), बलमीत सिंह खनूजा (अध्यक्ष, आयोजन समिति)  कैलाश विशनानी ( अध्यक्ष, फ्रैंड्स स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी) पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत बग्गा , महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस, विक्रम सिंह (विक्की) , अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय, संदीप सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।