Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts



FCC रोमांच सेमीफाइनल का पहला मैच सम्पन्न NCR इलाहाबाद को हराकर दिल्ली ने 26 रनों से जीता मैच फाइनल में इंट्री



जुगल मिश्रा
9425471387 
बुढार बुलेटिन। जिले के स्थानीय कोयलांचल के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम मे चल रहे अखिल भारतीय फ्रैंड्स गोल्ड कप में आज पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली और एनसीआर  हेडक्वार्टर इलाहाबाद  टीम के मध्य 30-30 ओवरों का खेला गया, मैच में टॉस के दौरान मुख्य अतिथि के रूप बलबंत नेगी, डीपीसी मदन त्रिपाठी, पी के भगत, राजेश चमड़िया, यूनुस खान, बबलू जायसवाल  रहे, दिल्ली टीम के कप्तान विकास दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 30 ओवरों में 10 विकेट खोकर 170 रन बनाए जवाबी पारी में एनसीआर इलाहाबाद ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.5 ओवर में 144 रन के स्कोर पर सिमट गई जिसमें मुदस्सर खान ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 27 रन बनाए इस तरह से दिल्ली में 26 रनों से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल  10/02/2020 को सुबह 11 बजे से नोएडा और नागपुर के बीच खेला जाएगा, मैच में एंपायर  राकेश त्रिपाठी और श्रीराम बोर्डे ने की । मैच के दौरान कमेंट्री श्री कलाम मोहम्मद और वीरेंद्र पटेल ने की। मैच में स्कोरिंग मो.याह्या ने की।

दीक्षित मैन ऑफ दी मैच...
आज के मैन ऑफ द मैच दिल्ली टीम विकास दीक्षित रहे जिन्होंने 32 रन व 3 विकेट झटके जिन्हें मंगेश गुप्ता के द्वारा 2100/- नकद देकर पुरस्कृत किया गया । 

मैच के समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि दिव्या सिंह प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कमेटी, विधायक जयसिंह मरावी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह, बलमीत सिंह, पवन चमड़िया, सुजीत सिंह चंदेल पंकज द्विवेदी रहे। आयोजन समिति  हनुमान खण्डेलवाल संयोजक, बलमीत सिंह खनूजा अध्यक्ष  कैलाश विश्नानी पी.के. भगत, मुबारक मास्टर, अनिल सोनी, श्रीनिवास द्विवेदी, नादिर खान, अमरजीत बग्गा, महेंद्र त्रिपाठी, पवन नियार्सेस, विक्रम सिंह (विक्की), अवधेश पांडेय (पिंटू), योगेन्द्र सिंह, जुगुल मिश्रा, सुशील उपाध्याय, संदीप सिंह, अन्नू बारी।  

पहले सेमीफाइनल टीम प्रायोजक दिल्ली के बलमीत सिंह खनूजा,राजेश चमड़िया, राकेश सिंह, राजीव शर्मा एनसीआर हेड क्वार्टर इलाहाबाद हनुमान खंडेलवाल पीके भगत युसूफ खान अरुण जायसवाल बबलू रहे।

दर्शकों को भी पुरुस्कार...
प्रथम पुरस्कार  मोबाइल सेट मोहम्मद रहीस  एवं द्वितीय पुरस्कार दिवाल  ओमकार साहू एवं तृतीय पुरस्कार हॉट पॉट अभिषेक कोल को मार्या कॉम्लेक्स एवं राजवाड़ा रेस्टोरेंट्स राजकुमार गुप्ता व पवन नियर्सेस के द्वारा प्रदान किया गया
        
आकर्षण का केंद्र लकी ड्रा कूपन ...
प्रतियोगिता में आयोजक फ्रेंडस स्पोर्ट्स एवं कल्चरल सोसायटी बुढ़ार के द्वारा सहयोग राशि 100 रु का कूपन प्राप्त करने पर फाइनल मैच के समापन  के दिन लकी ड्रा किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार हीरो स्प्लेंडर द्वितीय पुरस्कार हीरो प्लेजर तृतीय पुरस्कार हीरो सीडी डीलक्स जोकि इंडियन ऑटोमोबाइल्स अमलाई के प्रोपराइटर रिशु बग्गा के द्वारा प्रायोजित किया गया है।