ब्रेकिंग: अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से टकराई कार, दो घायल
अनुराग त्रिपाठी
शहड़ोल बुलेटिन। जिले के सोहागपुर थाना अंर्तगत रोहनिया टोल प्लाजा के समीप ट्रैक्टर क्रमांक MP18 AA 8610 एवं कार क्रमांक UP42 AC8175 में भिड़त हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि रोहनिया में लंबे समय से संचालित अवैध रेत खदानों से लगातार उत्खनन और परिवहन जारी है। रेत माफियाओं द्वारा लगातार बेखौफ ट्रैक्टर और मेटाडोर से उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है, आलम यह है कि माफिया परिवहन करनें की जुगत में लापरवाही से वाहन चलाते हैं और उस तरह की गंभीर घटनायें सामनें आ जाती है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें