मिशाल: माँ अपने 03 बेटों को लेकर पहुँची अस्पताल, कहा स्कैन करें कोरोना वायरस
मुम्बई ट्रीटमेंट करा वापस लौटे परिवार ने स्वयं को किया आईसोलेट
मनोज द्विवेदी
9425473283
अनूपपुर बुलेटिन। कोरोना संक्रमण के खतरनाक दौर से गुजर रहे कुछ लापरवाह तत्वों ने जब एक ओर देश की समूची मानवता को खतरे में डाल रखा है तो वहीं दूसरी ओर मुम्बई से अपनी माता जी के कैंसर का इलाज करवा कर अनूपपुर वापस लौटे दाहिया परिवार ने ना केवल स्वयं इसकी सूचना प्रशासन को दी बल्कि अस्पताल जा कर अपनी प्रारंभिक जांच करवा कर स्वयं को 14 दिन के लिये घर पर ही आईसोलेट कर लिया है।
दुर्गेश, दया, राजू दाहिया उत्कृष्ट विद्यालय के सामने रहते हैं। उनकी माता का इलाज मुम्बई में चल रहा है। जब वे वहाँ थे तो लाकडाउन की घोषणा हो गयी। टाटा मेमोरियल मुंबई से इलाज करवा कर एम्बुलेंस से कल 30 मार्च 2020 को रात्रि 9 बजे अनुपपुर पहुँचे । थाना मे सूचना दी, उसके बाद जिला अस्पताल में जा कर दुर्गंश दाहिया, राजू दाहिया, माँ का परीक्षण करवाया।
सुबह समस्त जांच उपराँत डा आर.पी. सोनी के दिशानिर्देश में सभी ने तय किया कि 14 दिन घर पर अलग - अलग कमरे में रहेगें तथा किसी से भी नही मिलेंगे। इसके साथ शासन के सभी नियमो का पालन करेंगे। दाहिया परिवार की कर्तव्यनिष्ठा, उनकी जागरुकता को समाज नमन करता है। यह अन्य लोगों के लिये अनुकरणीय है।
---------#----------
शहडोल बुलेटिन आप समस्त पाठकों से अपील करता है कि आप या आपके आसपास अन्य राज्यों अथवा विदेशों भ्रमण कर लौटे हैं तो सर्वप्रथम नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करा लें और वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित चैन को नष्ट करने का प्रयास करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें