- यादव बंधुओं का तांडव.. कालाधंधा मजदूरों की जान जोखिम में डालकर
9575511705
बदस्तूर काले हीरे की तस्करी....
अवैध कोयला मुख्य रूप से इलाके में चल रहे ईट-भट्ठों में खपाया जाता है। भट्ठा संचालकों के एजेंट सुबह से ही सक्रिय हो जाते हैं और बटुरा से बुढार रूंगटा कालरी होकर पकरिया ईटभट्ठा की ओर मुख्य मार्ग पर साइकिल, मोटरसाइकिल, पिकअप से कोयला लेकर आना शुरू कर देते हैं। (अमलाई-बुढार थानांतर्गत) प्रति दिन अलसुबह से दोपहर तक सैकड़ों लोगों को कथित बब्बू यादव नामक व्यक्ति के अवैध ईट-भट्ठों में कोयला डंप ले जाते देखा जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि बटुरा विजय यादव समेत आधा दर्जन कोयला तस्कर इलाके में सक्रिय हैं जिनका मूल व्यवसाय कोयला चोरी है इनकी अर्जित संपत्तियों का आंकलन किया गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे।
जाने तस्करी और घालमेल...
कायदे-कानून पालन आवश्यक...
नई तकनीकों के माध्यम से यह बहुत आसान है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर में तकनीक के माध्यम से अवैध खनन काबू करने में सफलता हासिल की भी गई है। अवैध खनन के तीन तरीके हो सकते हैं। पहला, अवैध तरीके से उत्खनन। दूसरा उनका अवैघ मात्रा में भंडारण तथा तीसरा उनका अवैध परिवहन। पहले तो अगर माइनिंग विभाग फील्ड पर जांच करे तो यह संभव ही नहीं कि अवैध खनन हो जाए। दूसरा अगर ट्रकों में जीपीएस लगा दिया जाए तो किसी ट्रक का मूवमेट बिना जानकारी के संभव नहीं। कठोरता के साथ अक्षर:श कायदे-कानून का पालन सुनिश्चित किया गया जिले के लुट रही खनिज संपदा का अंधाधुंध दोहन पर विराम लगेगा और राजस्व की चोरी काफी हद तक थम जाएंगी।
--------#@--------
शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
@कोरोना को हराना है@




