शहडोल बुलेटिन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवी संगठन द्वारा गणेश मंदिर के सामने विवेक पब्लिक में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी समाज सेवी महिलाओं का सम्मान किया गया मेहंदी के कार्यक्रम में प्रथम सीता कुशवाहा द्वितीय सरिता प्रजापति तृतीय पुष्पा कुशवाह चतुर्थ नित्या खटीक आई सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं वर्षा तनेजा द्वारा समाजसेवी बहनों का सम्मान किया गया। जिसमें उषा कटारिया, शाहीन खान, संध्या सिंह सुनीता वर्मा, रजनी साहू, उषा खटीक, आकांक्षा शबनम बानो, माया सोनी, नीता गुप्ता, रानी गुप्ता, मालती सोनी, रजनी सिंह, सोनम मोहिनी, सायरा बानो, निकिता रजनी सिंह, गौसिया एवं सभी बहनों का सम्मान किया गया।


