Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts


ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से   भाजपा होगी मजबूत -- रामलाल रॊतेल


  • सिंधिया की सदस्यता से भाजपा में उत्साह



मनोज द्विवेदी 
(वरिष्ठ पत्रकार)
9425473283
अनूपपुर बुलेटिन । पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, डा विनय सहस्रबुद्धे, धर्मेन्द्र प्रधान, अरुण सिंह, विष्णु दत्त शर्मा की विशेष उपस्थिति में केन्द्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता देते हुए श्री नड्डा एवं श्री वी डी शर्मा ने पुष्प गुच्छ के साथ भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर श्री सिंधिया का भाजपा में स्वागत् किया।  घोषणा की। 
  म प्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल ने श्री सिंधिया द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घटना को ऐतिहासिक बतलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सिंधिया जी को भाजपा में प्रवेश दिलाने का जो निर्णय लिया, वह स्वागत् योग्य है। उनके भाजपा मे आने से पार्टी बहुत मजबूत होगी तथा प्रदेश के विकास मे सकारात्मक असर होगा ।
  उन्होंने ने श्री सिंधिया के निर्णय का स्वागत् करते हुए कहा है कि वे एक कद्दावर नेता हैं।  भाजपा परिवार उनका स्वागत् करती है। उनके आने से पार्टी ऒर भी मजबूत होगी। श्री सिंधिया चार बार सांसद तथा दो बार केन्द्रीय मंत्री रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ देश को मिलेगा। प्रदेश में भी विकास को ऒर भी गति मिलेगी। उनके आने से प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी।