सत्ता की खींचतान के बीच प्रशासनिक सर्जरी, सत्येन्द्र सिंह बनें शहड़ोल कलेक्टर
सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। मध्यप्रदेश सरकार में एक तरफ सियासी घमाशान मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ शनिवार देर शाम शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये हैं श्री सिंह वर्तमान में पशुपालन विभाग में उपसचिव के रुप में पदस्थ थे जिनकी पदस्थापना अब शहड़ोल कलेक्टर के रुप में कर आदेश जारी कर दिये गये हैं। आपको बता दें कि नवागत कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह का विन्ध्य से पुराना नाता रहा है, 1993 बैच के डिप्टी कलेक्टर श्री सिंह की पहली पोस्टिंग शहडोल संभाग के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में बतौर एसडीएम हुई थी।
वे विन्ध्य के ही सिंगरौली में एसडीएम के तौर पर भी काम कर चुके हैं। शहड़ोल जिले के नवागत कलेक्टर वैसे तो विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं, लेकिन वे 13 सालों तक एसडीएम रहे हैं। उनकी पहली पोस्टिंग उमरिया जिले के बांधवगढ़ में बतौर एसडीएम हुई थी, उसके बाद उन्होंने सिंगरौली, मुरैना, शिवपुरी, इटारसी और कटनी जैसे स्थानों में एसडीएम के दायित्वों का निर्वहन किया। इसके बाद वे एडीएम सिटी ग्वालियर बनाए गए। ग्वालियर औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, इसके बाद उन्हें बतौर बुरहानपुर कलेक्टर पदस्थ किया गया। नई सरकार के गठन के बाद उन्हें कलेक्टर के रूप में सतना भेजा गया। इसके साथ ही सत्येन्द्र सिंह कटनी, दमोह व छतरपुर के जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें