- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 15 मार्च 2020







@नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करते ही किसानो को चिंतामुक्त करने उठाया कदम 

●ओलावृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण 


सिटी डेस्क 
शहड़ोल बुलेटिन। प्रदेश का सियासी महकमा भले ही सत्ता की उठापटक के दौड़ में लगा हो लेकिन शनिवार देर शाम हुई प्रशासनिक सर्जरी के बाद शहड़ोल कलेक्टर ललित दाहिमा का स्थानांतरण कर सत्येन्द्र सिंह को भेजा गया, खास बात तो यह है कि रविवार को कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह शहड़ोल कलेक्टर के रुप में अपना पदभार ग्रहण करनें के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और दोपहर वह हाल ही में जिले में हुये लगातार बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की बरबाद हुई फसल का मुआयना करनें निकल पड़े।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा भी की, किसानों ने कलेक्टर को बताया कि ओला और पाला से उनकी गेहूं, चने, अरहर एवं अन्य फसलों को काफी क्षति हुई है। इस दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से ओला एवं पाला से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। 
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम खन्नात के लगभग 156 किसानों के फसलों का सर्वे किया जा चुका है तथा उनके मुआवजे के प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते एक माह से प्रदेश के अलग - अलग स्थानों के साथ ही जिले में भी अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि होनें से गेंहू, चना, अरहर की फसल लगभग नष्ट हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों की कमर टूट चुकी है और किसान लगातर सरकार से मौका निरीक्षण और मुआयना कर मुआवजे की मांग कर रहा है, जिसके बाद शहड़ोल जिले के नवागत कलेक्टर सत्येन्द्र सिंह अविलंब रविवार को पदभार ग्रहण करने के तत्काल बारिश/ओला पाला से फसलो का हुआ नुकसानी का  निरीक्षण के लिए खन्नाथ, सारंगपुर समेत दर्जनों गांव जा पहुंचे। नवागत कलेक्टर की यह कार्यशैली की गांव से लेकर मुख्यालय में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिले के किसानो ने कलेक्टर की इस संवेदनशील और कर्तव्यपरायणता के लिए साधुवाद प्रेषित किया है।
वहीं अब कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि कलेक्टर द्वारा मौका निरीक्षण के बाद जल्द ही किसानों को उनकी नष्ट हुई फसल का मुआवजा मिल सकेगा।
कलेक्टर ने ग्राम नवगवां, खैरहा एवं  सारंगपुर में भी ओला पाला से क्षतिग्रस्त फसलों का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को तेजी से सर्वे करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्री जे.एस. पेन्द्राम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री मिलिंद नागदेवे, तहसीलदार श्री बी.के. मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती ममता मिश्रा, कृषि विस्तार अधिकारी एवं राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Shahdolbulletin Coming soon
In ur HD Screen 
Contact 9425111809, 9575511705
9009908786, 9479516786

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad