- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 29 मार्च 2020









@बेसुध पंचायत: कही संक्रमित ना हो जाएं इलाका 


केशवाही व जमुनिहा की भयभीत जनता, समस्या निवारण की मांग 


जुगुल मिश्रा
शहड़ोल बुलेटिन। कहने को तो भारत सरकार और प्रदेश की सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और संक्रामक बीमारियों से बचने हेतु व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण तथा नालियों की साफ सफाई में करोड़ों का बजट खर्च कर रही है किन्तु जनपद पंचायत बुढार की दो ग्राम पंचायतें केशवाही और जमुनिहा  ग्राम पंचायत के कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही के कार आज भी गंदगी के ढेर में बैठी हैं, स्थानीय ग्रामवासियों के द्वारा इस संबंध में  कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भी सौंपे गए हैं लेकिन ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण के नाम पर केवल कार्यवाही के आश्वासन ही मिले हैं ।

@संकट में पशु बाज़ार का अस्तित्व...
समूचे शहडोल संभाग में केशवाहि का पशु बाज़ार काफी पुराना है प्रत्येक सप्ताह यहां पशुओं के व्यापारी खरीदी और बिक्री के लिए काफी दूर दराज से आते हैं , पशु बाज़ार की बैठकी के रूप में ग्राम पंचायत द्वारा व्यापारियों से मोटी राशि वसूली की जाती है ग्रामीणों की माने तो यह बैठकी प्रति सप्ताह बीस से तीस हजार होती है किन्तु इस पशु बाज़ार में सुविधाओं के नाम पर व्यापारियों और क्रेताओं को केवल नालियों का गंदा पानी और जगह जगह पड़ा कूडों का ढेर ही ही मिलता है , साथ ही साथ पशु बाज़ार बैठकी के दौरान पशुओं द्वारा त्यागे जाने वाला मल मूत्र भी पशु बाज़ार से लगे तालाब में ही जाता है जिसका उपयोग स्थानीय ग्रामीण अपने निस्तार हेतु करते हैं , इतनी मोटी बैठकी वसूली होने के बाद भी ग्राम पंचायत ने इस बाज़ार को अपनी दुर्दशा पर रोने के लिए छोड़ रखा है ।

@तो संक्रमित हो जाएगा इलाका....
जमुनिहा पंचायत के द्वारा लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार का हाल भी केश्वाही बाज़ार से कुछ कम नहीं, जमुनिहा पंचायत द्वारा लगाए जाने वाला यह साप्ताहिक बाज़ार ठीक केशवाही उप थाना के सामने लगता है, जगह जगह फैली गंदगी, टूटी नालियां इस बाज़ार की कहानियां स्वयं ही कहती हैं, ग्रामीणों ने यह बताया कि सब्जियों के पास ही मांस - मछली की दुकानें लगाईं जाती हैं जिससे की पूरे बाज़ार के दौरान गंदगी एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, साप्ताहिक बाज़ार में बना सार्वजनिक मूत्रालय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है जिसकी सफाई पंचायत द्वारा वर्षों से नहीं कराई गई है यही हाल बाज़ार में निर्मित नालियों का है, निश्चय ही पंचायत द्वारा बरती जाने वाली यह लापरवाही किसी गंभीर संक्रामक रोग को निमंत्रण दे रही है ।
-------------#@#@------------

Attention please...
#शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अपील करता है कि आप कोरोना वायरस संबंधी किसी भी पोस्ट को वायरल ना करे। पुलिस अधीक्षक शहडोल से मिली जानकारी के मुताबिक  इस तरह की पोस्ट अपराध की श्रेणी में आएगी जिस पर दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है कृपया अपील गंभीरता से लेते हुए अपने नगर के शांति व्यवस्था बनाएँ रखे। जिला प्रशासन आपकी सुरक्षा को लेकर 24×7 तमाम गतिविधियों पर नज़र बनाएं हुए हैं। प्रशासन के @लॉकडाऊन का पालन करें और अति आवश्यक ना हो तो घर पर ही रहें अफवाहों को तूल ना दे भ्रमित संदेश ना फैलाए जमाखोरों की जानकारी प्रशासन एवं शहडोल बुलेटिन टीम के व्हाटस्एप पर मैसेज कीजिए।
9575511705, 9893779923,
 9425111809, 9425830963
@ shahdolbulletin@gmail.com 
@ muneer7786@gmail.com 
@ viraatswar@gmail.com 
@bhaskar.sdl111@gmail.com 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad