@चॉकचौबद: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने धनपुरी का किया निरीक्षण
सिटी डेस्क
9575511705
शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ने संयुक्त रूप से धनपुरी नगर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने बताया कि धनपुरी की एक महिला परीक्षण कराने चिकित्सालय में आई थी जिसे सर्दी जुखाम एवं बुखार के लक्षण दिखाई देने पर उसे पूर्ण परीक्षण हेतु जबलपुर भेजा गया है। कलेक्टर ने कोरोना वायरस के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाते हुए उसे तत्काल जांच हेतु जबलपुर के लिए रवाना कराया तथा उसके रहवासी इलाके को सुरक्षात्मक दृष्टि से आवा-जाही पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए।
✒ जरूरी हैं कि आप अपवाह से बचे.....
उन्होंने उसके परिजनों को समझाइश देते हुए कहा कि घर से बाहर नहीं निकले तथा यदि किसी भी प्रकार की तकलीफ होती है तो चिकित्सकीय अमले एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से तत्काल संपर्क स्थापित करें। उन्होंने कहा कि यदि भोजन आदि सामग्रियों की आवश्यकता पड़े तो उसकी भी सूचना नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य शासकीय अमले को दें, जिससे सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने आसपास के रहवासियों को सतर्क रहने एवं कोरोना वायरस से बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी तथा ऐतिहातिक कदम बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आम नागरिक मुंह में मास्क लगाए रखें, हाथों को सैनिटाइजर से धोते रहें। किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क ना करें ना ही हाथ मिलाए तथा घरों में साफ सफाई रखें एवं सुरक्षा के सभी इंतजाम आवश्यक रूप से करें। कलेक्टर ने लोगों से कहा कि विश्व में फैली कोरोना वायरस से निपटने सभी जनों का कर्तव्य है कि वे जिला प्रशासन का सहयोग दें उनकी निर्देशों का पालन करें, जिससे स्वयं भी बचें तथा जिले को भी इस वायरस के संक्रमण से बचाने में मदद करें।
कम समय में इनको मिल गई लोकप्रियता...
गौरतलब हो कि इस इलाके के पति पत्नी (नाम नही बता सकते) मे कोरोना वायरस की संक्रमण के संभावित लक्षण दिखाई देने की जानकारी है जिसके बाद एहतियातन इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील कलेक्टर सत्येंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। शहडोल बुलेटिन आपकी सभी जनसामान्य से अपील करता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनावश्यक अपुष्ट जानकारी बिना कंफर्म किए कत्तई फॉरवर्ड ना कीजिए। घर में आते ही साबुन से हाथ बाहरी व्यक्ति या परिचितो से नमस्ते या आदाब कहें दूरी बनाए रखें अति आवश्यक ना हो तो घर पर ही रहें अफवाहों को तूल ना दे भ्रमित संदेश ना फैलाए जमाखोरों की खैर नहीं है गंभीरता को समझते हुए सोशल मीडिया पर भ्रमित जानकारी दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है साथ साथ मिलकर कोरोना वायरस की संक्रमित चैन को नष्ट करने मे प्रशासन का सहयोग घर मे रहकर @लॉकडाऊन के आदेश का पालन करें। जिले मे नवागत कलेक्टर ने आते ही 24×7 जनता की तकलीफ को समझते हुए कई अहम् कदम उठाए है जिससे इतने कम दिनों में लोकप्रियता हासिल कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें