Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts





जानिए कौन.....भूखे बेबस मजदूरों का मसीहा बना गया

● @शहीद भगत सिंह यूथ फाउंडेशन का टीमवर्क 


अनिल लहंगीर    
बुढ़ार बुलेटिन। जहां एक ओर करोना के चलते जहां पूरा देश लाकडाउन है वहीं विभिन्न तरह की समस्याएं अब रोजमर्रा की जिंदगी जीनें वालों के सामनें खड़ी हो गई है, हलांकि प्रशासन इस ओर लगातार काम कर रहा है। लेकिन इस विषम परिस्थिति में समाज के सक्षम व्यक्ति भी खुलकर सामनें आ रहे हैं और अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों की यथाशक्ति मदद भी की जा रही है।

कोयलांचल नगरी बुढ़ार में शहीद भगतसिहं, यूथ फाउंडेशन कर रहा समाजिक कार्य इसके साथ साथ प्रशासन की हर संभव करेगा सहयोग
आज रुंगटा मोड़ पर करीब 07 से 09 लोग बैठे थे, उनसे टीम के सदस्यों ने पूंछा तो उनकी आँखों मे आँसू आ गए, बातचीत में पता चला कि कोरोना वायरस के चलते आवागमन बाधित है जिससे परेशान बेबस बेचारे 07 लोग बिलासपुर से पैदल ही बाँदा जा रहे थे, जिनके पैरो में सूजन, छाले पड़ गए थे। बातचीत के दौरान फाउंडेशन ने पूछा आप सभी कौन हो, कहा से आ रहे हो। बारी-बारी से सभी ने अपनी आप बीती उन्होंने बताया। जानकारी स्पष्ट होने के उपरांत मानव सेवा सच्ची सेवा इसी तारतम्य मे टीम के सभी लोगो ने सभी लाचार लोगों को  मिलकर नाश्ता, चाय, भोजन कराया गया, और बालक छात्रावास में शिफ्ट करा दिया गया। गौरतलब हो कि इस फाउंडेशन के द्वारा मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकार के निःशुल्क कार्य क्षेत्र में लगातार किए जाते हैं जिसके कारण स्थानीय एवं जिले स्तर पर शहीद भगतसिंह यूथ फाउंडेशन की सराहना की जाती है इस टीम मे  सदस्य धर्मेंद्र दुबे, विनोद, लल्लू दादा, पिंटू, आशीष, विनय यादव, मयंक पांडेय, संदीप शेखवात, रोशन सिंघानिया, पंकज शर्मा की सराहनीय पहल की बदौलत भूखे राहगीरों की भोजन और रहने की व्यवस्था की गई ।




आपके सुझावों का स्वागत है। आप अपने आसपास की घटनाओं को हमसे साझा कीजिए व्हाटस्एप पर मैसेज कीजिए।



Shahdolbulletin@gmail.com 
Shahdol BULLETIN Exclusive 
News bulletins (05 Language)
Hindi, Bhojpuri, Tamil, Urdu, English

Any about news or video have a share in WhatsApp -:
9575511705, 9479516786
9425111809, 9407813266 
(secrecy our policy)