- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 30 मार्च 2020




सराहनीय: MP के इस जिले मे सेनेटाइजर आपूर्ति का इस व्यवसायी ने उठाया बीड़ा 


भरपूर स्टॉक, न्यूनतम बाजार मूल्य से आमजन को मिलेगी राहत


सिटी डेस्क 
9575511705
शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह को कोरोना वायरस की रोकथाम में मददगार सेनेटाइजर की अति आवश्यता होने के कारण जिले के व्यवसायी देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने संस्थान एस.आर. फर्मास्वीटिकल शहडोल में हैण्ड़ सेनेटाइजर का उत्पादन कर उसके सेम्पल प्रतीक स्वरूप भेंट किया। उन्होंने बताया कि इस नवीन उत्पादित सेनेटाइजर को जिले के हर क्षेत्र में उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिला पशासन की मंशा के अनुरूप आम लोगो को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि 100 एमएल सेनेटाइजर की कीमत 50 रूपये, 200 एमएल की कीमत 100 रूपये, 500 एमएल सेनेटाइजर की कीमत 250 रूपये, 1 लीटर सेनेटाइजर की कीमत 500 रूपये तथा 5 लीटर सेनेटाइजर की कीमत 2500 रूपये रखी गई है। इस सेनेटाइजर के उत्पादन कार्य में जिला प्रशासन, जिला व्यवपार एवं उद्योग केन्द्र प्रबंधक संतोष त्रिवेदी और आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजौरे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

@कोरोना को हराना है@



शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad