- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 1 अप्रैल 2020





गांव-गांव जाकर लिया जा रहा बाहर से आने वालों का जायजा

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जुटा अमला

अनिल लहंगीर 
बुढार बुलेटिन। कोरोना वायरस  के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी दिखाई जा रही है जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायतों का हाल जानने के लिए जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में जाकर पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं पंचायत के सचिवों के माध्यम से उस गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, इतना ही नहीं अगर किसी के स्वास्थ्य में जरा सी  बिगड़ने की सूचना प्राप्त होती है तो सेक्टर के जिम्मेदार अधिकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को वहां भेजकर उपचार कराने की कार्यवाही में जुटे हैं, 
जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजकुमार पांडे सहित उनकी पूरी टीम उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रति दिवस निरीक्षण में लगे हुऐ है।

एकत्रित कर रहे डाटा....
इसी कड़ी में बीते दिवस देवरी सेक्टर के ग्राम पंचायत बटूरा, बिछिया, अमलाई, देवरी, अतरिया, खमरौध  एवं चाका ग्राम पंचायत में सेक्टर दल प्रभारी एसडीओ प्रशांत लगरखा, उपयंत्री पुष्पांजलि तिवारी, पंचायत समन्वयक राजेंद्र कुमार सूर्या के द्वारा बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी ली गई ! इस दौरान लोगों से अपील किया गया कि कोई व्यक्ति अगर बाहर से आता है तो इसकी जानकारी तत्काल पंचायत विभाग या कंट्रोल रूम को प्रदान करें।

सोशल डिस्टेंस की जानकारी...
ग्राम पंचायत खमरौध में लोगों को सेक्टर प्रभारी श्री लंगरखा के द्वारा सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही हर 10 मिनट में उनके हाथ साबुन से धोने की समझाइश भी दी गई, मौके पर पंचायत के प्रभारी सचिव संजय राव, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम श्रीमती अर्चना सोनी, ने  लोगों से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 1 मीटर से ज्यादा दूरी बनाए रखें जिससे सोशल डिस्टेंस बनी रहे इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से यह भी अपील किया कि अगर किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में खराबी आती है तो तत्काल इसकी सूचना दी जावे और यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो इसकी सूचना तत्काल पंचायत विभाग को उपलब्ध कराऐं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad