@साहब ध्यान दो, लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन, बेखौफ व्यापारी, लापरवाह आमजन
#लॉकडाउन में भी करें खरीदी,खुला है शहड़ोल का मोहन जनरल स्टोर
सिटी डेस्क
9575511705
शहड़ोल बुलेटिन। कोरोना महामारी के संक्रमण के बढते कहर को लेकर भले ही शहड़ोल जिले में कलेक्टर के आदेश के बाद अतिआवश्यक छोड़कर पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है लेकिन इस लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है यह संभागीय मुख्यालय की शहर के व्यस्ततम ईलाके में खुली एक दुकान से लगाया जा सकता है।
मुख्यालय के शेर चौराहे पर मोहन जनरल स्टोर के संचालक नियमों को ढ़ेगा दिखाते हुये बिना किसी परवाह के बेखौफ मोहन जनरल स्टोर नामक दुकान को खोलकर व्यापार करते नजर आये। खास तो यह है कि इस दुकान पर कोई भी ऐसी अतिआवश्यक सामग्री नहीं मिलती जिससे इस दुकान का खोलना या इससे व्यापार करना आवश्यक हो इसके अलावा सोशल डिस्टेंश के पालन को भी लेकर इस दुकान संचालक की खुलेतौर पर अनदेखी की जा रही है। कहनें को तो शहड़ोल जिले के इस व्यस्ततम तौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद होते हैं, लेकिन इस दुकान का लॉकडाउन के दौरान खुलना, दुकान के सामनें ग्राहकों का होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है, साथ ही जिले के सुदूर अंचलों की हालात के अंदाजे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें