लॉकडाउन में भूखी प्यासी गायों की नि: स्वार्थ सेवा कर रहा धेनु सेवा संस्थान
- सतगुरु मिशन ने उठाया सेवा का बीड़ा
मनोज द्विवेदी
वरिष्ठ पत्रकार
अनूपपुर बुलेटिन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये देश भर में लागू लाक डाऊन से आम आदमी की सुविधाओं के लिये प्रशासन, राजनैतिक दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अन्य संस्थाएं, लोग कार्य कर रहे हैं। लेकिन लगातार लोगों के घरों में बन्द रहने काम धन्धा प्रभावित होने का असर गायों के साथ अन्य जीव जन्तुओं पर भी पड़ा है। सडकों पर बेसहारा घूमती गायों की सेवा, उनकी देखभाल का बीड़ा शहडोल, अनूपपुर, सतना, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर जिले में कार्यरत सतगुरु मिशन की विशेष इकाई धेनु सेवा संस्थान के लोगों ने उठाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद मिश्रा के साथ संस्था के अन्य सदस्यों ने गायों के साथ अन्य जीवों की सेवा वर्षों से कर रहे हैं। लाकडाउन के दौरान इस संस्था ने गायों तथा अन्य जीवों को भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा के साथ आवश्यकता के अनुरुप उनके रहने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। कई अवसरों प बनर यह संस्थान वाहन दुर्घटना मे घायल गायों कॊ भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा चुकी है।
सतगुरु परिवार के सदस्यों द्वारा नि: स्वार्थ भाव से गायों की सेवा सुश्रुवा करते हुए जो लोग देखते हैं या जिन्हे इसकी जानकारी है, आवश्यकता के अनुरुप वे स्वत: संस्थान के लोगों से मदद लेते रहते है। जीवों के प्रति ऐसी नि: स्वार्थ सेवा भाव सचमुच सराहना का कार्य है।
---------#-----------
शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले। साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
@कोरोना को हराना है@
@कोरोना को हराना है@
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें।
व्हाटस्एप रिपोर्टर 9575511705, 9893779923, 9425830963 9479516786, 9009908786





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें