शर्मनाक: सख्ती के बावजूद DM के आदेश का खुला उल्लंघन..
- भारत गैस एजेंसी, जिला अस्पताल में अनकंट्रोल भीड़
सिटी डेस्क
शहडोल बुलेटिन। कोरोना संक्रमण को लेकर भले ही तमाम एहतियात बरते जा रहे हों लेकिन आमजन मे जागरुकता की कमी और प्रशासन की लापरवाही के चलते सोशल डिस्टेंश का सही तरीके से पालन नहीं हो पा रहा है, बुधवार सुबह कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय के सामनें ईलाज के लिये मरीजों का तांता लगा रहा, ओपीडी के सामनें बिना किसी सोशल डिस्टेंस के 50 ज्यादा मरीज खड़े नजर आये जबकि उन्हे समझाईश देनें व दिशानिर्देशों का पालन करानें को लेकर कोई भी जिम्मेदार नजर नहीं आया।
इसी क्रम लापरवाही की पराकाष्ठा पार करते भारत गैस एजेंसी का गैरजिम्मेदारना रवैया दिखलाई पडा संचालक ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं की उमड रही भीड भीड़ को कम करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए सामजिक दूरी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन रात दिन एक किए हुए हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे मे जिला मुख्यालय से इस तरह की असंवेदनशीलता प्रभावी लॉकडाउन का खुले उल्लंघन तो कर रही हैं कोरोना वायरस की संक्रमित चैन को नष्ट करने की कोशिश पर पानी फेरती तस्वीर किया गया जानबूझकर दण्डनीय अपराध से लोगों मे आखिर कैसा संदेश जाएंगा समझा जा सकता है।
--------#-----------
शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले। साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
@कोरोना को हराना है।@
@कोरोना को हराना है।@
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें।
व्हाटस्एप रिपोर्टर 9575511705, 9893779923, 9425830963 9479516786, 9009908786





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें