OMG....धरती के इस कुंठाग्रस्त भगवान की लापरवाही ने ले ली जान
इलाज के इंतजार में बेबस रोते बिलखते माँ-बाप रहे और टूट गई मासूम की सांस
■ गोहपारू सीएससी का मामला
॥आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पदस्थ चिकित्सक अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा, पूर्व में कथित चिकित्सक की लापरवाही उदासीनता एवं भेदभाव के चलते दर्जनों मरीजों की जान जा चुकी है वही बीती दिन एक मासूम पुन: कसाई रुपी चिकित्सक के उदासीन एवं छुआछूत का शिकार हो गया॥
प्रकाश जायसवाल
9425472245
गोहपारू बुलेटिन। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़नवाह में 10 वर्षीय शोमू नामक मासूम अपने दादी के साथ गांव के डैम में नहाने गया था जहां वह अचानक डूबने लगा शोर शराबा के बाद जल्दी ही ऑटो वाले ने समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में बच्चे को लेकर पहुंचे जहां बा-मुश्किल डॉ आरके शुक्ला पहुंचे तो किन्तु दूर से देख कर बोल दिया कि बच्चे की मौत हो गई है। जबकि बच्चे की सांसें उतनी समय चल रही थी परिजनों द्वारा जब यह बात डॉक्टर को चिल्ला चिल्ला कर बताई गई तो डॉक्टर ने बोला कि मैं 10 मिनट में आके देख रहा हू जिसके बाद घंटा भर बीत जाने के बाद भी दोबारा जिंदगी और मौत की बीज जूझ रहे बच्चे को देखने वापस नहीं आया है लिहाज़ा बच्चे की मौत हो गई।
छावनी में तब्दील सामुदायिक स्वास्थ केंद्र....
डॉ.की लापरवाही उदासीनता और छुआछूत का शिकार बच्चे के परिजनों की करा सुनकर प्रशासन से लेकर मीडिया तक यह खबर आग की तरह फैल गई जिसके बाद तत्काल प्रशासन ने एसडीएम, तहसीलदार एवं स्वास्थ्य अमला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में तैनात कर उनकी की जांच के आदेश दिए। जिसके बाद परिजनों ने एसडीएम ने श्रीमती पूजा तिवारी को ज्ञापन भी दिए प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को कारवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि चिकित्सक के ऊपर कड़ी कार्रवाई जांच उपरांत की जाएगी।
लापरवाही ने ली पूर्व में कइयों की जान...
तकरीबन 18 वर्ष से पदस्थ गोहपारू में बतौर बीएमओ डॉ आरके शुक्ला के उपर दर्जनों एैसे आरोप लग चुके है।कई बार चक्का जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हुई आर्डर की स्थिति बनने के बाद डॉक्टर के ऊपर थोड़ी बहुत कार्यवाही करके पुन: कथित डॉक्टर को आबाद छोड़ दिया गया।
आरोपो की लंबी फेहरिस्त....
लंबे अरसे तक गोहपारू सामुदायिक स्वास्थ केद्र में बीएमओ के पद में पदस्थ कथित चिकित्सक के ऊपर स्वास्थ विभाग में आये योजना के नाम तथा दवाइयों की राशि पर भ्रष्टचार का लंबा खेल खेला जा चुका है।
वही निम्न जाती के मरीजों को छूने से भी परहेज़ करने, तथा इलाज़ में लापरवाही कि लंबी सूची कथित चिकित्सक के नाम है।जिसकी जांच भी चल रही है।
पुलिस ने सम्हाला मोर्चा...
डॉ की लापरवाही के भेंट चढ़े बच्चे के परिजनों का रोष एवं भीड़ की स्थिति देखकर प्रशिक्षु डीएसपी एवं वर्तमान थाना प्रभारी गोहपारू शुश्री सोनाली गुप्ता अपने दल - बल के साथ पहुंच कर अस्पताल में बिगड़ते स्थिति को सामान्य करते हुए कोराना के खतरे का संकेत देते हुए भीड़ को कम करवाया एवं पोस्टमार्टम कराके बच्चे के शव को उसके घर रवाना किया।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया....
---------#-----------
शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले। साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
@कोरोना को हराना है।@
@कोरोना को हराना है।@
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें।
व्हाटस्एप रिपोर्टर 9575511705, 9893779923, 9425830963 9479516786, 9009908786









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें