टीम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहडोल नगर स्थित शहीद स्मारक में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अदम्य साहस और बलिदान को याद किया एवं नगर के शहीद देवेंद्र सोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
पट्टिका का लोकार्पण: शहडोल संभाग के अमर शहीदों के नाम अंकित पट्टिका का लोकार्पण किया गया।शहीद की माता का सम्मान: कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहीद देवेंद्र सोनी की माता श्रीमती लक्ष्मी सोनी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।मौन धारण: उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अधिकारियों की उपस्थिति: कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।