Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

फूलबाई हत्याकांड, एक माह बाद भी आरोपी फरार:पति ने 4 लोगों पर हत्या-धमकी देने का आरोप लगाया; SP से जांच की मांग


शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के नरघी गांव में हुए फूलबाई मरावी हत्याकांड को एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतका के पति ने चार लोगों पर हत्या और लगातार धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) से निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों के खुलेआम घूमने से परिवार भय के माहौल में जी रहा है। मामले को लेकर परिजनों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।