टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन। 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 14 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जयसिंहनगर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर: जयसिंहनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अमझोर, आमडीह, कनाड़ीखुर्द, कुदरी, कौआसरई, बनसुकली, बराछ एवं बसही के ग्राम पंचायत भवनों में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर ही बन सकेंगे जरूरी दस्तावेज: शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा आम नागरिकों की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर ही:
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
अपार आईडी (APAAR ID)
सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
======================================================================
आप भी जुड़िए शहडोल के लोकल न्यूज़ बुलेटिन से और बनिए निशुल्क सिटीजन रिपोर्टर!
अगर आपके आसपास कोई समस्या है, सामाजिक मुद्दा है, जनहित से जुड़ी कोई जानकारी या कोई ख़ास खोजपूर्ण खबर (इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़) है, तो उसे हमारे साथ साझा करें।
खबर कैसे भेजें?
फोन करें या व्हाट्सएप करें:
📱 9575511705
📱 9009908786
📱 7000875279
खबर/जानकारी: घटना या समस्या की पूरी जानकारी (स्थान, समय और विवरण) लिखकर भेजें।
फोटो या वीडियो: यदि संभव हो, तो स्पष्ट तस्वीरें या छोटे वीडियो क्लिप भी संलग्न करें।
अपना नाम व स्थान: अपना नाम और अपने गांव/शहर/वार्ड का नाम जरूर लिखें।
आइए मिलकर उठाएं जनहित की आवाज और अपने क्षेत्र की हर खबर को सही
