शहडोल:- में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर कड़ा एक्शन 10 से अधिक ऑटो जब्त !
शहडोल:- शहर में यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे 10 से ज्यादा ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया।
@shahdolbulletin 9425111809
कार्रवाई की मुख्य बातें
अभियान की शुरुआत: शहर के मुख्य चौराहों और प्रमुख स्कूलों के आसपास यातायात पुलिस द्वारा अचानक सघन चेकिंग शुरू की गई।
लापरवाही पर शिकंजा: जांच में पाया गया कि ऑटो चालक निर्धारित क्षमता से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को बिठाकर ले जा रहे थे, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में थी।
पुलिस की संवेदनशीलता: जब्त किए गए ऑटो में सवार बच्चों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने खुद अपनी गाड़ियों और व्यवस्था के माध्यम से बच्चों को उनके स्कूलों तक सुरक्षित पहुंचाया।
आगे की चेतावनी: यातायात विभाग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और बिना वैध दस्तावेजों या ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा।

