अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर मैहर में दौड़ा उत्साह: 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
मैहर बुलेटिन! अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर रविवार को मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खान खेल मैदान में मैराथन दौड़ 2.0 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मैहर और आसपास के क्षेत्रों से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन में बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। आयोजन का उद्देश्य बेटियों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा।
इस दौरान 6 साल की अनुकृति ने भी शानदार हौसला दिखाते हुए 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। इतनी कम उम्र में अनुकृति के इस जज्बे ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उसकी खूब सराहना हुई कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि और आयोजन से जुड़े लोग मौजूद रहे। मैराथन को हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई गई।
मैहर में आयोजित इस मैराथन ने खेल फिटनेस और बेटियों के हौसले को एक साथ जोड़ते हुए लोगों को सकारात्मक संदेश दिया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

