Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में महिला के आंसू देख सख्त हुए कलेक्टर: तहसीलदार से बोले अभी जमीन में उतार दूंगा!

 जनसुनवाई में महिला के आंसू देख सख्त हुए कलेक्टर: तहसीलदार से बोले अभी जमीन में उतार दूंगा!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! जिले के महसांव में जनसुनवाई के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब जमीन से जुड़ी समस्या बताते हुए एक महिला भावुक होकर रोने लगी।
महिला की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी ने मौके से ही गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और मामले को लेकर नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने तहसीलदार से सख्त लहजे में कहा कि ज्यादा उड़ रहे हो तुम अभी जमीन में उतार दूंगा। शर्म करो तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं।
कलेक्टर ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मौजूद लोगों के बीच कलेक्टर की यह फटकार चर्चा का विषय बन गई।
मामला जमीन से जुड़ी शिकायत और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली से संबंधित बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि शिकायत की जांच के बाद प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837