Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

लापरवाह अधीक्षकों पर प्रशासनिक स्ट्राइक: मेन्यू के हिसाब से नहीं दिया खाना तो 2 सस्पेंड 7 को नोटिस!

 लापरवाह अधीक्षकों पर प्रशासनिक स्ट्राइक: मेन्यू के हिसाब से नहीं दिया खाना तो 2 सस्पेंड 7 को नोटिस!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

#शहडोल बुलेटिन शहडोल: जिले में #आदिवासी #छात्रावासों की समीक्षा और निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। #कलेक्टर पार्थ जायसवाल के कड़े रुख को देखते हुए जनजातीय कार्य विभाग ने नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने वाले #अधीक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
निरीक्षण के दौरान छात्रों को मेन्यू के हिसाब से खाना न दिए जाने और हॉस्टलों में अव्यवस्था फैलाए जाने की गंभीर शिकायतें सही पाई गईं।

2 अधीक्षक सस्पेंड: गंभीर लापरवाही और मेन्यू के अनुसार भोजन न देने पर 2 हॉस्टल अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित Suspended कर दिया गया है।

2 की वेतनवृद्धि रोकी: कार्य में कोताही बरतने पर 2 अधीक्षकों की इंक्रीमेंट रोक दी गई है।

7 अधीक्षकों को नोटिस: अव्यवस्था पाए जाने पर 7 अन्य छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस Show Cause Notice जारी किया गया है।
कलेक्टर का कड़ा रुख: #कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के खान पान रहने और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकारी योजनाओं और छात्रावासों में बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837